मंत्री अनिल कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

मुजफ्फरनगर। वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा से परिचित कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया जिसका लाईव प्रसारण समस्त जनपदों मे आयोजित कार्यक्रम मे किया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर मे ताराचन्द वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला मु०नगर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान मंत्री अनिल कुमार द्वारा शहीद क्रांन्तिकारियो को श्रद्धांजली दी गयी। इसके बाद आयोजित शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के रूप में रहकर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया व शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में मौजूद सभी के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काकोरी ट्रेन एक्शन पर सम्बोधन सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी नामक स्थान पर सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर को चेन पुलिंग कर रोका गया और रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सरकार से लड़ने के लिए उसके खजाने की लूट की। ऐसे महान क्रांतिकारियों को वर्ष भर याद करने के लिए हम यह शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। यह महोत्सव पूरे एक साल तक मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान और भावी पीढी को काकोरी ट्रेन एक्शन और स्वतंत्रता सेनानियो की शौर्यगाथा से परिचित कराने के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वी वर्ष गांठ पर आज 09 अगस्त 2024 को इस समारोह का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात महोदय द्वारा सभी को स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गजेन्द्र कुमार सहित जिले के समस्त अधिकारीगण, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित भाजपा-रालोद पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दो भाइयों के झगड़े में पीड़ित को पुलिस ने बना दिया आरोपीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-चुनाव प्रेक्षक से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक, कहा-धमका रहे भाजपा के लोग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्रशांत कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बनेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »