एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन का पर्व इस बार एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बेहद खास बन गया, जब उन्हें देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने और उन्हें राखी बांधने का अवसर प्राप्त हुआ। यह अवसर विद्यालय और छात्र-छात्राओं दोनों के लिए गौरव और उत्साह से भरा ऐतिहासिक पल रहा, जिसने ने न केवल विद्यार्थियों के हृदय में एक अविस्मरणीय स्मृति अंकित की, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ किया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: जावन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक घायल

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत तथा सीबीएसई कोआॅर्डिनेटर श्रीमती वंदना गुप्ता इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली पहुँचीं। इसके बाद छात्र गौरांग गुप्ता, गौरी चौधरी, अव्यान जैन और एंजेल जैन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू को राखी बांधी और उनका आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और मूल्यों का पालन जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और सदैव अपने देश व संस्कृति पर गर्व करें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारी

प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने इस अवसर को विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम क्षण बताते हुए कहा कि इस तरह के अवसर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं। यह अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सीबीएसई कोआॅर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति से मुलाकात ने छात्रों को जीवनभर के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि इस दिन की स्मृतियाँ हमेशा उनके दिलों में जीवित रहेंगी और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी। रक्षाबंधन का यह खास अवसर न केवल विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बना, बल्कि इसने राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने बदले आठ थानेदार, दो से छीना चार्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली: जावन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »