एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड

मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल एजुकेशन पॉलिसी की भांति ही शिक्षा पद्धति और व्यवस्था को अपनाने वाले मुजफ्फरनगर जिले के पहले एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विद्यालय ने आठ हजार से ज्यादा विद्यालयों को एक विशिष्ट प्रतिस्पर्धा में पछाड़ते हुए अव्वल नम्बर हासिल करने का काम किया है। अपनी उत्कृष्ट एजुकेशन पॉलिसी के आधार पर विद्यालय में बैग लैस शिक्षा पद्धति के संकल्प का साकार कर रहे एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए विद्यालय में जश्न का माहौल है। इस अवार्ड के मिलने पर एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सचिव वैभव गोयल द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनन्त और समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अधीन शहर के वसुंधरा रेजीडेंसी में संचालित हो रही एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शिक्षा जिंदगी में दीपक की लौ की तरह है। अब बदलाव की बयार में वर्ल्ड विजन स्कूल का शिक्षा स्तर फिर चर्चा में है। शनिवार को स्कूली शिक्षा में एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग 2024-25 का आयोजन गुरुग्राम के होटल लीला में हुआ, जहां देशभर के स्कूलों को 14 मापदंडों के व्यापक सेट के आधार पर जिसमें अकादमिक प्रतिष्ठा, संकाय क्षमता, बुनियादी ढाँचा, सह-पाठ्यचर्या शिक्षा और बहुत कुछ शामिल है।

रैंकिंग काफी प्रतिष्ठित है और इसमें 34 शहरों के 8,700 स्कूल शामिल हुए, जिनमें एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल मुजफ्फरनगर ने नंबर-1 रैंक हासिल की है। विद्यालय कोआॅर्डिनेटर रश्मि रस्तोगी व शीतल गोयल ने पुरस्कार ग्रहण किया। बात स्कूल की लाइब्रेरी की हो या साइंस लैब की, कंप्यूटर क्लासों की हो या स्मार्ट क्लासों की, साफ- सफाई की हो या इमारत की, फर्नीचर की हो या स्कूल की दीवारों पर हुए ज्ञानवर्धक आर्ट की इनका कोई मुकाबला नहीं है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन के पूर्ण समर्थन, टीम की अथक मेहनत और माता-पिता के अटूट समर्थन से ही हमें मुजफ्फरनगर में नंबर 1 स्कूल का दर्जा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शारदेन स्कूल में बसंत पंचमी की धूम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-मिथलेश की किस्मत ने मारा जोर, जयंत ने दिया टिकटराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शहर कोतवाली में यूनियन का हंगामा, लगाए आरोप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MI2C कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, थाने में प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »