गरीब चाट बाजार वालों के साथ खड़ी हुई सभासद सीमा जैन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा टाउनहाल के बाहर लगने वाले चाट बाजार के वेंडरों के समर्थन में अब पालिका सभासद सीमा जैन और उनके पति युवा भाजपा नेता विकल्प जैन भी मजबूती के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस प्रकरण में उन्होंने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर गरीब वेंडर की रोजी-रोटी के लिए संवेदनशील होकर निर्णय करने की मांग की है।

पालिका प्रशासन का निर्णय गलत-जनहितों के खिलाफ

सभासद सीमा जैन ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर गरीब वेंडरों की आवाज उठाते हुए चाट बाजार बंद करने के पालिका प्रशासन के निर्णय को गलत और जनहितों के विपरीत बताया है। यह भी नाराजगी जताई कि इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले इसको बोर्ड के समक्ष नहीं लाया गया। सभासद सीमा जैन ने अपने पत्र में कहा कि नगर पालिका परिसर के बाहर परिवार का पालन-पोषण करने के लिए करीब चार दशकों से टाउनहाल मुजफ्फरनगर के गेट नम्बर एक से लेकर गेट नम्बर तीन के बीच मुख्य मार्ग की पटरी पर रेहड़ा, ठेला और ठिया पर चाट बाज़ार लगाकर मेहनत-मजदूरी कर क़रीब 100 गरीब परिवारों द्वारा अपने परिवार का पालन पोषण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पहलगाम पर गम-भाकियू अराजनैतिक ने शहर में निकाला मार्च

बोर्ड को विश्वास में लिए बिना किया निर्णय

हमें खेद है कि नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के द्वारा बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था बनाए, पालिका बोर्ड व इन चाट बाज़ार विक्रेताओं को विश्वास में लिए बिना अपनी आय के सबसे बड़े स्रोत चाट बाजार का ठेका खत्म करने के साथ पालिका को राजस्व की एक बड़ी हानि की ओर ले जाने और गरीबों से रोजी का अवसर छीनने का निंदनीय काम किया गया है, जो न तो मानवीय दृदृष्टिकोण से स्वीकार्य माना जा सकता है और न ही पीएम मोदी और सीएम योगी की सबका साथ, सबका विकास और सभी को रोजगार की कल्याणकारी नीति के अनुरूप है।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को किया तलब

किसी का रोजगार छीनना सबसे बड़ा सामाजिक अपराध

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पालिका के द्वारा ऐसे किसी गरीब को रोजगार से से वंचित न किया जाये, क्योंकि किसी का रोजगार छीनना सबसे बड़ा सामाजिक अपराध है। कहा कि संकट की इस घड़ी में हम चाट बाज़ार के दुकानदारों के साथ खड़े हैं और रोजी-रोटी बचाने के लिए जो भी संघर्ष धरना देकर इन्होंने शुरू किया है, हम उसका समर्थन भी करते हैं।

कहा कि सौ परिवारों की रोजी रोटी के अवसर से जुड़ा टाउनहाल का चाट बाजार खत्म करने के बजाये इन परिवारों की आजीविका के अवसर को स्थायित्व देने के लिए यदि टाउनहाल के मुख्य मार्ग से इनको हटवाया ही जाना है तो इनको टाउनहाल के अंदर ही चाट बाजार बनवाकर स्थान दिया जा सकता है, यहां से यह चाट बाजार हटवाकर नई मंडी में जानसठ रोड ओवर ब्रिज के नीचे स्थान देने का निर्णय जनहित में इसलिए भी नहीं है कि पूर्व के बोर्ड में वहां पार्किंग बनाये जाने पर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उसको समाप्त कराया गया था। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से तत्काल कोई न्यायोचित निर्णय लेने का आग्रह भी किया है। 

इसे भी पढ़ें:  PRAMOTION-पालिका के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी के दामाद शिवम बने स्क्वाड्रन लीडर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में अब बिना नाली बनाये नहीं होगा सड़क निर्माणः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  धारदार हथियार से दंपती को काट डाला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को किया तलबजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »