मीरापुर उप चुनावः मतदान से रोकने पर पुलिस के साथ झड़प

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर आज हो रहे उप चुनाव के दौरान मुस्लिम वोटरों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनको डराकर वोट नहीं डालने देने के आरोप लगाये। कुछ वोटर अपना पहचान पत्र और आधार कार्ड के साथ ही वोटर पर्ची लेकर एकजुट हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इसको लेकर वोटरों की पुलिस के साथ झड़प हुई और लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस कार्यवाही के दौरान मतदाताओं के साथ हो रही ज्यादती की कुछ युवकों ने वीडियो बनाई तो उनको भी जबरन कार में डालने का प्रयास किया, इसकी वीडियो समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए निर्वाचन आयोग को शिकायत भी की है। एसएसपी भी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा हुड़दंग करने वाले लोगों पर हल्का बल प्रयोग किये जाने की बात कहते हुए वोट डालने से रोकने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।


मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान बुधवार को थानाक्षेत्र ककरौली के ग्राम ककरौली में झड़प की घटना सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हलचल मची हुई है। सूचना मिली थी कि कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दो पक्षों के बीच विवाद झड़प में बदल गया था। पुलिस ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके जवाब में, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए हुड़दंगियों को वहां से हटा दिया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजर


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में मीरापुर उपचुनाव के दौरान यहां पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना ककरौली में ग्राम ककरौली के पास कुछ लोगों ने हुड़दंग किया है। मौके पर तत्काल फोर्स पहुंच गई थी। वहा दो पक्षों के बीच में झड़प हुई थी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसके बाद पुलिस द्वारा वहां पर सूक्ष्म बल प्रयोग करके वहा से सबको हटा दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मतदान निष्पक्ष और सुचारू तरीके से चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौत


वहीं समाजवादी पार्टी के फेसबुक पेज पर मीरापुर उपचुनाव के दौरान बूथ संख्या 118 की एक वीडियो भी पोस्ट की गई है। इसमें दावा किया गया है कि गांव में पहुंची पुलिस के द्वारा वोटरों को बूथों पर जाने से रोका जा रहा है। महिला वोटरों को भी लाठी बजाकर डराया गया है। इसमें समाजवादी पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग को शिकायत की गई है। इसके साथ ही दूसरी वीडियो भी समाजवादी पार्टी ने पोस्ट की है, जिसको मीरापुर की ही बताया जा रहा है। इसमें पुलिस की ज्यादती की वीडियो बना रहे युवकों को जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास पुलिस कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है।

इसके अलावा एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राणा की भी एक वीडियो वायरल हो रही है। जो मीरापुर उप चुनाव के दौरान एक मुस्लिम बाहुल्य बूथ की ही बताई जा रही है। इसमें प्रत्याशी वहां पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर के साथ तीखी झड़प करते हुए नजर आ रहे हैं।

इंस्पेक्टर भी उनको चेतावनी स्वरूप हड़का रहे हैं। इसी बीच दूसरा व्यक्ति उनको धकियाते हुए दूर करने का प्रयास कर रहा है। वहीं सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने मीरापुर विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफीसर को पत्र लिखकर गांव किथौडा के बूथों पर धीमा मतदान कराये जाने के लिए पीठासीन अधिकारी को जिम्मेदार बताते हुए कार्यवाही की मांग की है।

सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर अफसर वोटरों को मतदान नहीं करने देने के लिए डराने और धमकाने का काम कर रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बूथों पर लाठीचार्ज करते हुए वोटरों को भगाया जा रहा है, पुलिस पर मुस्लिम वोटरों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने का आरोप भी उनके द्वारा लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा में किया 24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक राजपाल और मदन भैया का बढ़ा कद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गर्मी में सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने को चला अभियानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »