कांवड़ ड्यूटी से गायब तीन कर्मियों का मीनाक्षी स्वरूप ने रोका वेतन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए लगातार भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा के मध्यांतर स्थल शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम और खोया पाया केन्द्र का निरीक्षण किया, यहां ड्यूटी से गायब मिले तीन कर्मचारी के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। वहीं कांवड़ यात्रा को अविस्मरणीय बनाने को शिव भक्तों के लिए स्वच्छता के संदेश के साथ सेल्फी प्वाइंट की सुविधा का शुभारंभ भी किया। कई कांवड़ शिविरों में भ्रमण कर कांवड़ियों की सेवा करते हुए व्यवस्था को परखा।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका सभासदों और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ शिव चौक पहुंचकर कांवड़ यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं के साथ ही सफाई कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर वहां पर तैनात पालिका कर्मियों की ड्यूटी चैक की, इसमें तीन कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के गायब मिलने पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए ईओ को वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। मीनाक्षी स्वरूप ने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी व्यवस्था को भी परखा।

इसे भी पढ़ें:  केशव प्रसाद का दौरा निरस्त, भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम में तीन पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, किंतु ड्यूटी पर लगाए गए तीन कर्मचारीकृइमरान (जलकल विभाग), अरुण कुमार (कर विभाग) एवं वसीम अहमद (बीसी, कर विभाग)कृके अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण नियंत्रण कक्ष के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। सहायक प्रभारी कंट्रोल रूम द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि उक्त तीनों कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संबंधित कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने और नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  41 सभासदों की आवाज पर एई अखंड प्रताप की पालिका से छुट्टी

मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई थी, इसके बावजूद वसीम अहमद द्वारा 11 जुलाई को एक दिन के आकस्मिक अवकाश की सूचना विभागीय व्हाट्सऐप समूह पर भेजी गई, जिसे अनुशासनहीनता माना गया है। पालिका अध्यक्ष ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शिव भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय पल बनाने के उददेश्य से पहली बार पालिका प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग पर सेल्फी प्वाइंट बनाये गये हैं। इसका शुभारंभ शिव चौक से किया गया है। इनके सहारे कांवड़ यात्रा में स्वच्छता का संदेश देकर शिव भक्तों के साथ ही सभी जनसामान्य को भी जागरुक किया जा रहा है। इन सेल्फी प्वाइंट पर शहरवासी भी एक यादगार फोटो ले सकते हैं। शिव चौक के साथ ही अहिल्याबाई होल्कर चौराहा, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड डीएम आवास के समक्ष, कच्ची सड़क पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाये जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, राहुल पंवार, शलभ गुप्ता, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पांच दिन में होगा समाधान, टला एसडीएम का घेराव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पांच दिन में होगा समाधान, टला एसडीएम का घेरावजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »