गांधी कालोनी मलिन बस्ती में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर हम सभी का है, इसको सुन्दर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए जनसहयोग जरूरी है, इसके लिए सभी को पालिका प्रशासन के साथ आकर सकारात्मक विचारधारा के साथ अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने गांधी कालोनी की मलिन बस्ती में पहुंचकर वहां पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए हुए कार्य जनता को समर्पित करने के साथ ही महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।


नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा सोमवार की देर शाम शहर के गांधी कालोनी स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां पर वार्ड सभासद अमित पटपटिया ने स्थानीय नागरिकों के साथ पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित करते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही कुछ समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के आदेश पालिका के अधिकारियों को दिए। उनके द्वारा लोगों को अपने आसपास साफ सफाई की जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम इसको अपने घर और पडौसे से शुरू करें तो स्वच्छ शहर की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। कहा कि पालिका प्रशासन लगातार ही शहर के विकास, इसकी सुन्दरता और इसको स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन इसके लिए जनसहयोग परम आवश्यक है। यहां उनके द्वारा मलिन बस्ती में मुख्य मार्ग पर पालिका द्वारा पथ प्रकाश व्यवस्था के अन्तर्गत लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण बटन दबाकर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका ने की टैक्स बढ़ाने की तैयारी


उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय निवासी आशीष, प्रिंस और राकेश आदि ने इस कार्य के लिए पालिकाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि आजादी के बाद से आज तक इस बस्ती की किसी जनप्रतिनिधि ने कोई सुध नहीं ली। यहां पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा ही रहता था, वो खुश हैं कि वार्ड सभासद के सहयोग से पालिकाध्यक्ष ने उनकी परेशानी को सुना और आज रोशनी बस्ती तक पहंुची है। पथ प्रकाश प्रभारी जेई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांधी कालोनी की वाल्मीकि बस्ती में मुख्य मार्ग पर 15 विद्युत पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने इस कार्य का लोकार्पण किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सभासद अमित पटपटिया, सभासद कुसुमलता पाल के अलावा भाजपा नई मंडी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मनी पटपटिया, पूर्व सभासद पवन अरोड़ा, पंकज अपवेजा, ज्ञानचंद वाल्मीकि, रमेश प्रधान, जितेंद्र कुमार वाल्मीकि, संदीप राज, आशीष, राकेश, सोहन बिड़ला, प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल देवबन्द के प्रांगण में महात्मा ज्योतिबाफुले समाज सुधारक,

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी के अशोक की उत्तराखंड में हादसे में मौत, परिजनों में कोहरामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अब शिक्षक जानेंगे बच्चों के मन की बात, स्वास्थ्य विभाग ने दिया प्रशिक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी के अशोक की उत्तराखंड में हादसे में मौत, परिजनों में कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »