PALIKA—मीनाक्षी स्वरूप ने किया एक करोड़ की सात सीसी सड़कों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से शहरवासियों को को विकास की सौगात देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी के बीच पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए निकलीं। उन्होंने नगर के पांच वार्डों में करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि से तैयार सात सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों के साथ ही आरसीसी नालियों का निर्माण राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त ग्रांट से कराया गया है। इस अवसर पर वार्डों में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सभासदों और आम जनमानस ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। यहां चेयरपर्सन ने जनता के साथ सीधा संवाद करते हुए उनको पालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और समस्याओं को सुना। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के आधार पर बिना भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। आगामी दिनों में और भी कार्य होने हैं और जल्द ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य प्रारम्भ होने पर साफ सफाई की व्यवस्था भी सुदृढ़ बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार


नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में शहर के मौहल्ला भरतिया कालौनी, आदर्श कालौनी, देवपुरम, जनकपुरी, इन्दिरा कालौनी और शिवनगर वर्मा पार्क में स्वीकृत सात सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। शनिवार को सवेरे वो सभासद राखी पंवार के वार्ड संख्या 14 में पहुंची। यहां पर सभासदपति राहुल पंवार और क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। यहां पर चेयरपर्सन ने भरतिया कालौनी में तैयार दो सीसी सड़कों का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। यहां पर राज्य वित्त आयोग के तहत 24.67 लाख और 25 लाख रुपये की लागत से इन सड़कों का निर्माण कराया गया है।

इसके बाद वार्ड 41 आदर्श कालौनी में सभासद हिमांशु कौशिक के साथ करीब 07 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क और आरसीसी नाली का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया। बाद में पालिका चेयरपर्सन वार्ड 35 के अन्तर्गत मौहल्ला शिवनगर पहुंची, यहां पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से तैयारी दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। वहां से उनका काफिला वार्ड संख्या 39 में पहंुचा, यहां सभासद रविकांत शर्मा उर्फ काका के साथ उन्होंने 16.26 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क का उद्घाटन किया। अंत में शहर के वार्ड संख्या 32 जनकपुरी में सभासद सुनीता पत्नी सलेकचंद के वार्ड में चेयरपर्सन ने 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत 14 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सड़क और आरसीसी नाली को जनता को समर्पित किया।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पूरे शहर में विकास कार्य यु(स्तर पर चल रहे हैं। हमने बिना भदेभाव के सभी सभी के कल्याण की मुख्यमंत्री की नीति को आगे बढ़ाते हुए सभी क्षेत्रों में काम कराये हैं। आगामी दिनों में इसमें और रफ्तार आयेगी। शासन से जो भी पैसा प्राप्त हो रहा है, उससे शहर के कायाकल्प के लिए ही प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में सभी नागरिकों का सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए पालिका का पूर्ण बोर्ड एक सकारात्मक सोच के साथ मिलकर चल रहा है और इसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।

अगले कुछ दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था को हम बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। जल्द ही घर घर से कूड़ा उठान का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए काफी काम किया जा रहा है। कई स्थानों पर लोगों ने विकास कार्यों के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद पति विकल्प जैन, राहुल पंवार, सभासद मनोज वर्मा, रविकांत शर्मा उर्फ काका, हिमांशु कौशिक, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, हनी पाल, अमित शर्मा उर्फ गुल्लू और पालिका के जेई निर्माण कपिल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यालय पर नगर विकास के मुद्दे पर हुई बैठक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डकैत विनोद गडरिया ढेर, मुजफ्फरनगर में था आतंकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी के बलिदान ने राष्ट्र प्रथम की सीख दीः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »