मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगात-छह वार्डों में नौ सड़कों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास के लिए प्रतिब(ता जाहिर करते हुए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विकास कार्यों में सुस्ती बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्ती दिखाई है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यों को समय से पूर्ण करने में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को विभागीय नोटिस जारी कराते हुए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। इसी के साथ उन्होंने शहर के छह वार्डों में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनी नौ सड़कों का लोकार्पण भी किया।


नगरीय विकास के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नगरपालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन ठेकेदारों ने स्वीकृत निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं किए हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ऐसे सभी ठेकेदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों खासकर सीसी सड़कों की गुणवत्ता की गारंटी भी ठेकेदारों से ली है। पांच साल तक सड़कों की निगरानी के निर्देश निर्माण विभाग को दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  पहले न मौजे थे, न किताबें, अब स्मार्ट हो रहे सरकारी स्कूलः सोमेन्द्र तोमर

इसी बीच पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास योजनाओं के तहत शहर के छह वार्डों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से नौ नवनिर्मित सड़कों का का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता के धन से हो रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इनमें सभासद अनिता हसीब राणा के वार्ड संख्या 03 में करीब 28 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। ममता बालियान के वार्ड संख्या 18 में 13 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क, शाजिया असलम के वार्ड 29 सूजडू में 18 लाख की लागत से सीसी सड़क, सभासद अमित शर्मा के वार्ड संख्या 35 में 13 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा सभासद शिवम मुन्ना के वार्ड में 36 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व नाली निर्माण तथा मौहम्मद शहजाद के वार्ड संख्या 54 में 17 लाख रुपये की लागत से एक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-सौतेली मां के नाम तीन करोड़ की सम्पत्ति करने से नाराज बेटों ने कराई पिता की हत्या


पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस दौरान सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह को निर्देश दिए कि जिन कार्यों में देरी हो रही है, उनका स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदारों से तुरंत कार्य प्रारंभ कराने का काम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करना ठेकेदारों की जिम्मेदारी है, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। एई नैपाल सिंह ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर स्वीकृत करीब 40 कार्य समय से शुरू नहीं करने और समयावधि में विभाग से एग्रीमेंट प्राप्त नहीं करने वाले करीब एक दर्जन से अधिक ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। यदि नोटिस के बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं होते हैं तो ठेकेदारों पर नियमानुसार देरी के लिए समयावधि के उपरांत 500 रुपये प्रतिदिन का आर्थिक जुर्माना लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य शुरू नहीं किये जा रहे हैं, उनमें नाला निर्माण, सीसी सड़क व नाली निर्माण तथा कुछ सौन्दर्यकरण के काम शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह से मिले योगी के मंत्री कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक…सगे भाई कर रहे थे यौन शोषण, मंगेतर को पता चला तो उठाया ऐसा कदमराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अमित शाह से मिले योगी के मंत्री कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »