खतौली में 40 बीघा भूमि पर बन रही कालोनियों पर एमडीए ने चलाया बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा खतौली क्षेत्र में 04 स्थलों पर लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इस दौरान एमडीए अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान लोगों का भी जमावडा हो गया था।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली के अन्तर्गत उपाध्यक्ष मु०वि०प्रा० श्रीमती कविता मीना के निर्देशन में मंगलवार को अवैध कॉलोनाइजर राहुल अरोड़ा आदि के द्वारा भूस्वामियों के साथ मिलकर सफेदा रोड फ्लाईओवर के पास, लगभग 10 बीघा भूमि में, अवैध कॉलोनाइजर मुबसरा कमर पत्नी आमिर अहमद आदि द्वारा तहसील के निकट बुआडा रोड पर भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग 12 बीघा में, अवैध कॉलोनाइजर विभूति गुप्ता आदि द्वारा ग्राम शेखपुरा में लगभग 15 बीघा में भूस्वामियों के साथ मिलकर, अवैध कॉलोनाइजर दिनेश जैन आदि के द्वारा गंगाधड़ी में पेट्रोल पंप के पीछे, जानसठ रोड पर लगभग 03 बीघे में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया।

उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। बताया कि मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 04 स्थलों पर लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय पुलिस बल व प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंतागण के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर व मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार आदि भी मौके पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के साथ अब काम नहीं करेगी पालिका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने बुलन्दशहर में डाला डेरा, उपचुनाव में किया प्रचारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ कंट्रोल में अव्यवस्था पर ठेकेदार तलब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जैन मंदिर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »