शहर की 37 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, चार जोड़े रहे नदारद

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र से चयनित 41 में से 37 कन्याओं की शादी धूमधाम से कराई गई। चार जोड़े इस कार्यक्रम में शादी करने के लिए नहीं पहुंचे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा नवयुगलों को सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया गया। एक ही पंडाल में एक तरफ मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़ाया तो वहीं दूसरी तरफ हिंदू युगलों का पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के उपरांत विवाह सम्पन्न कराया गया। इस साम्प्रदायिक सौहार्द्र की तस्वीर को देखकर सभी ने सरकार की योजना की प्रशंसा की और इन जोड़ों को 35-35 हजार रुपये का चैक और सामान देकर खुशी खुशी विदाई दी गई।

इसे भी पढ़ें:  शौर्य दिवस पर शिव चौक पहंुची साध्वी प्राची, कहा-आज गौरव का दिन


प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगरपालिका क्षेत्र के 55 वार्डों से 145 कन्याओं की शादी के लिए आवेदन किया गया था। समाज कल्याण विभाग के द्वारा इन आवेदनों की जांच कराई गई। इनमें से 41 कन्याओं को योजना के अन्तर्गत पात्र पाये जाने पर मंगलवार को इनका सामूहिक विवाह कराया गया। सनातन धर्म सभा भवन में लगाये गये पंडाल में हिंदू और मुस्लिम कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने समारोह में पहुंचकर नवयुगलों को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के हितों को लेकर काम किया है और आज यह समारोह राज्य सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति का प्रमाण है। यहां पर हिंदू और मुस्लिम परिवारों की बेटियों की शादी एक साथ कराई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, पत्नी के साथ जिंदा जल गया सिपाही


ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र से चयनित 41 कन्याओं के आवेदन स्वीकृत किये गये थे। इनमें 11 हिंदू और 30 मुस्लिम कन्या योजना के तहत पात्र मानी गई थी, जिनमें से आज 37 कन्या और उनके परिजन ही विवाह के लिए उपस्थित हो पाये। इनमें एक हिंदू और तीन मुस्लिम कन्या शादी के लिए समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को भी रिपोर्ट दे दी गई है। समारोह में कन्याओं को योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग की ओर से 35-35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए चैक और दस हजार रुपये कीमत का सामान उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में पालिका सभासद मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, रजत धीमान, हनी पाल, नौशाद पहलवान, रविकांत शर्मा उर्फ काका, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमित कुमार, अमरजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया कांवड़ शिविर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता हैराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »