भाजपा नेता नीतिश मलिक के होटल पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

मुजफ्फरनगर। भाजपा के युवा नेता नीतिश मलिक के दून हाईवे पर स्थित होटल पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर हथियारों के बल पर दहशत का नंगा नाच किया। उन्होंने होटल में घुसने के बाद गाली गलौच करते हुए जमकर फायरिंग की और होटल मालिक के सिर में गोली मारकर हत्या करने की धमकी देते हुए बेखौफ अंदाज में हथियार लहराते हुए फरार हो गये। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज को कब्जे में लेने के साथ ही बदमाशों की पहचान के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंड़ा बाईपास दिल्ली देहनादून हाइवे पर भाजपा के युवा नेता नितीश मलिक का संगम होटल है। यहां पर हथियारबंद बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और होटल में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। यह वारदात उस समय हुई जब संगम होटल पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए कुछ बदमाश वहां पहुंचे। इन बदमाशों ने अपने मुंह पर रुमाल बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे। इसके बाद उन्होंने हथियार निकालकर होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान बदमाशों ने धमकी भी दी कि अगली गोली होटल मालिक नितीश मलिक के माथे में मारी जाएगी। फायरिंग के समय होटल में कई लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

अचानक हुई गोलीबारी से वहां अफरा-तफरी मच गई। खाना खा रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना ने न केवल होटल के ग्राहकों, बल्कि आसपास के इलाके में भी डर का माहौल पैदा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दो बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन रूमाल बंधा होने के कारण उनके चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने यह फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। होटल मालिक नितीश मलिक व उनके पिता के साथ ही घटना के समय वहां पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सीओ मण्डी रूपाली राव का कहना है कि भाजपा नेता के होटल पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास बदमाशों ने किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और फायरिंग के बाद उसी गाड़ी से धमकी देते हुए फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जनकपुरी के गौरी शंकर मंदिर में चार फीट पानी भरा, लोगों में आक्रोशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »