बेहड़ा थ्रू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर। भोपा थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गॉव बेहडा थ्रू मे 22 वर्षीया विवाहिता पूजा पत्नी सुमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विवाहिता की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। सूचना के बाद गांव बिटावदा थाना बुढ़ाना निवासी पूजा के मायके से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच की बात कह रही है।

इसे भी पढ़ें:  BHARAT BAND-कोटा काटने पर कलेक्ट्रेट में दलितों का हंगामा

सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। उनका कहना है कि शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात्रि को थाना भोपा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेहड़ा थ्रू निवासी सुमित की पत्नी पूजा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। पूजा की शादी 20 माह पूर्व ही सुमित के साथ हुई थी। घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी भोपा, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक भोपा द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। थाना प्रभारी भोपा ने बताया कि पूजा की मौत के मामले में दोपहर बाद तक भी कोई तहरीर परिजनों के द्वारा नहीं दी गई थी। उनका कहना है कि विवाहिता की मौत को लेकर जांच पड़ताल और पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसमें ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं मिले अलाव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  टिकैत पर हमला करने वाले आतंकवादीः इकरा हसनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के 177 निजी अस्पतालों को पालिका ने भेजा नोटिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »