मंसूरपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके से बरामद की भारी आतिशबाजी

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार दिवाली के मद्देनजर रिहायशी इलाके में स्थित दुकान से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद करते हुए बिना लाइसेंस लिए ही अवैध रूप से भारी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण करने के आरोप में खतौली निवासी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से दूसरे दुकानदारों में भी हड़कम्प मचा हुआ है।

मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी त्योहारो दिवाली आदि को सकुशल सम्पन्न करने हेतु अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण करने वालों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा थाना मंसूरपुर क्षेत्र के मिल मंसूरपुर की शिव मार्किट में स्थित दुकान प्रिन्सी जनरल स्टोर में अवैध रूप से भंडारण किये हुये आतिशबाजी के छोटे बड़े 17 कर्टन बरामद किये। इन कर्टन में भिन्न भिन्न मार्का की करीब 380 किलोग्राम आतिशबाजी भरी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गत रात्रि के समय मुखबिर खास से सूचना मिली कि मिल मंसूरपुर में स्थित दुकान प्रिन्सी जनरल स्टोर शिव मार्केट में अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण किया हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  अतर्राज्यीय वाहन चोरों से मुठभेड़, दो शातिर दबोचे

सूचना के बाद उप निरीक्षक कुवरपाल सिंह ने दुकान में मंगलवार को पहुंचकर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान दुकान में रखी 17 कर्टन को बारी बारी खोलकर चैक किया गया तो अलग अलग मार्का के छोटे बडे़ पटाखे तथा कुछ खुले हुये आतिशबाजी कर्टन में बरामद हुए। इसके बाद दुकान मालिक कौशल कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी शेखपुरा थाना खतौली को गिरफ्तार कर लिया गया। कौशल कुमार ने सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि उसने यह आतिशबाजी दीपावली पर बेचने के लिये भण्डारण की है, इसके लिए उसके पास कोई भी लाइसेंस नही है। एसएचओ ने बताया कि बिना लाइसेंस अवैध रूप से आतिशबाजी को भंडारित करने और रिहायशी क्षेत्र में आतिशबाजी रखकर जन मानस को हानि व आगामी दिनों में अन्य कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पैदा करने के आरोप में कौशल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसको जेल भेज दिया गया है। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुवरपाल सिंह के अलावा कांस्टेबल विकास कुमार, चन्द्रवीर सिंह और अमित कुमार शामिल रहे। मुकदमे की विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक शिव कुमार शर्मा को सौंपी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-कुकर्म के बाद बाल अपचारी ने की थी लापता सैफ की हत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रबुद्ध सम्मेलन-सीएम योगी ने शुकदेव को नमन कर चौधरी साहब को किया यादराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान जाकर राज मिस्त्री के परिवार से मिले स्वामी यशवीर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की मुस्लिम बस्ती में विकास की सौगातजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »