मनोज सैनी ने क्रांति सेना संगठन को किया भंग, ललित बोले-हमने उन्हें निकाल दिया

मुजफ्फरनगर। एक बार फिर से हिन्दूवादी विचारधारा के प्रमुख संगठन क्रांति सेना में टूट हुई है। इस संगठन से जुड़े रहे महासचिव मनोज सैनी के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने संगठन से किनारा करते हुए दावा किया कि संगठन को उनके द्वारा भंग कर दिया गया है। अब इसके नाम का प्रयोग अवैध होगा। वहीं संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा है कि मनोज सैनी को हमने पहले ही पदमुक्त कर रखा था और संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण अब उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। ये लोग कई बार संगठन छोड़कर जा चुके हैं, उनको माफ कर समाज हित में हमने फिर से सम्मान दिया था, लेकिन ऐसे लोगों को सम्मान रास नहीं आता है, अब इनका संगठन में वापसी का मार्ग बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  14 साल से फरार दस हजार का इनामी अजेन्द्र पुलिस ने दबोचा

क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों की आकस्मिक बैठक राजेश कश्यप के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने एक मत से क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया। क्रांति सेना संस्थापक सदस्य निवर्तमान प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि क्रांति सेना 5 साल के प्रयास के बाद भी आज तक क्रांति सेना का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में क्रांति सेना के नाम से नक्सलियों का एक संगठन कार्य कर रहा है। इसलिए क्रांति सेना के कुछ संस्थापक सदस्य संगठन पहले ही छोड़ चुके हैं और बाकी सदस्यों ने रविवार को क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों द्वारा क्रांति सेना का रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण भंग करने का निर्णय लिया गया है, यदि कोई भी व्यक्ति भविष्य में क्रांति सेना के नाम से कोई कार्य करता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। बैठक में संस्थापक सदस्य निवर्तमान प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र शर्मा, निवर्तमान जिला महासचिव राजेश कश्यप, क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के अलावा अनेक क्रांति सेना सदस्य उपस्थित रहे।

क्रांतिसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि मनोज सैनी संगठन में सदस्य भी नहीं है, तो वो किस अधिकार से संगठन को भंग करने का दावा कर रहे हैं। संगठन मनोज सैनी या उनके साथ रहने वाले चंद लोगों का संगठन नहीं है। यह समाज का संगठन है और स्वतंत्र संगठन है। किसी के कह देने मात्र से संगठन भंग नहीं होगा। ये लोग विभिन्न संगठनों के एजेंट बनकर हमारे साथ काम कर रहे हैं। पहले भी यह जा चुके हैं। इनको समाजहित में माफ करते हुए कई बार संगठन के साथ जोड़ा गया, लेकिन हर बार इनके द्वारा विश्वास घात करते हुए संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, अब समाजहित में ही इनकी वापसी के तमाम रास्तों को बंद कर दिया गया है। बैठक में ऐसा प्रस्ताव पारित हुआ है। यदि संगठन के खिलाफ इनके द्वारा कोई भी दुष्प्रचार किया गया तो हम कानूनी कार्यवाही कराने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  शूटिंग में सिल्वर व ब्राउन जीतने वाले हारिश राणा का सपा ने किया स्वागत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों से लौटते किसान को मारी गोली, गंभीर घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रदूषण विभाग हुआ सक्रिय-कई उद्योगों पर लगाई सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभः पवन गोयलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »