मनीष चौधरी ने उठाई कुत्तों-बंदरों की समस्या के खिलाफ आवाज

मुजफ्फरनगर। एक 76 साल के बुजुर्ग रिटायर्ड चिकित्सक के द्वारा गले में तख्ती और हाथों में बैनर लेकर शिव चौक पर खड़े रहते हुए आवारा कुत्तों और खूंखार बंदरों के आतंक की समस्या को उठाये जाने पर भले ही जिले के जनप्रतिनिधि और अफसर नींद से नहीं जागे हों, लेकिन इस समस्या को लेकर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने शहरवासियों की आवाज उठाते हुए नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से समाधान की मांग की है। उन्होंने अपनी टीम के साथ टाउनहाल पहुंचकर पालिकाध्यक्ष के नाम ज्ञापन दिया और एक सप्ताह में समस्या का निस्तारण नहीं होने पर लोगों के साथ भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

गुरूवार को प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी जनता की प्रमुख समस्या को लेकर नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल पहुंचे। उन्होंने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के कक्ष में पहुंचकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से मुलाकात करते हुए चेयरपर्सन के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए शहर में व्याप्त आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक की समस्या को उठाते हुए निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों और खूंखार बन्दरों का आतंक/समस्या व्याप्त होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के मौहल्ला प्रेमपुरी में इन पशुओं की समस्या इतनी विकराल हो चुकी है कि बुजुर्ग लोगों के साथ ही महिलाओं और बच्चों में अपने घर में रहते हुए भी दहशत व्याप्त है। कई लोगों को ये पशु हमला करते हुए घायल कर रहे हैं और शर्मनाक बात यह है कि समस्या के प्रति सोते हुए प्रशासन को जगाने के लिए एक 76 वर्षीय रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. ओमपाल सिंह वर्मा को शिव चौक पर प्रदर्शन करना पड़ा। स्कूल आने जाने के लिए भी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उनके माता पिता और अभिभावकों में एक डर बना रहता है। बंदरों के आतंक के कारण लोग अपने मकानों की छतों पर जाने से भी डरते हैं। कई लोग बंदरों के झुण्ड के हमलों से घायल हुए हैं। उन्होंने एक विशेष कार्ययोजना बनाकर मौहल्ला प्रेमपुरी सहित सम्पूर्ण शहर में आवारा कुत्तों और खूंखार बन्दरों को पकड़ने का अभियान जल्द शुरू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर भी इस सम्बंध में कोई कार्यवाही नगरपालिका प्रशासन के स्तर से नहीं की जाती है तो जनहित और शहरवासियों के हितों की सुरक्षा को लेकर मुझे शहर के लोगों के साथ आंदोलन शुरू करते हुए टाउनहाल में भूख हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  पिता ने बेटे को पीटा, पत्नी ने करा दी एफआईआर

इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि कुत्तों और बंदरों के आतंक से पूरा शहर परेशान है। डॉ. ओमपाल के प्रदर्शन को देखकर सभी लोग शर्मशार भी हुए हैं और उनकी पहल सराहनीय है। आज हम यहां उनकी बात लेकर आये ईओ और चेयरपर्सन मौजूद नहीं मिली। हमने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने चेयरपर्सन के कार्यालय में संविधान रचियता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर न होने पर नाराजगी जताते हुए अपेक्षा करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि यहां भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर मिलेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अभियान चलाकर काम शुरू कर दिया जायेगा। इस दौरान भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष केपी चौधरी, समाजसेवी फैजुर रहमान और रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. ओमपाल सिंह वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  स्वामी कल्याण देव ने कुरीतियों के खिलाफ शिक्षा का दीप जलायाः नायब सैनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वामी कल्याण देव ने कुरीतियों के खिलाफ शिक्षा का दीप जलायाः नायब सैनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  17 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक ने बुलाई महापंचायत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  17 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक ने बुलाई महापंचायतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »