किसान मोर्चा ने हिंदू संगठनों के खिलाफ उगली आग, कहा-नहीं खुलेगा कोई नया रास्ता

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में किसान और मजदूरों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देते हुए अपनी विभिन्न मांगी रखी और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज की साइड से हिंदू बस्ती में रास्ता खुलवाने की मांग को गलत बताते हुए प्रशासन से इसके लिए निष्पक्ष जांच कराने और कोई भी रास्ता नहीं खोलने की मांग की गई है। संगठन के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से हिंदू संगठनों के कुछ लोगों की जांच कराये जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि ये लोग नई परम्परा पैदा करते हुए जनपद का माहौल खराब करना चाहता हैं। इन पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  लाशों का ढेर दिखाकर मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने की आतंकी साजिश

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों और मजदूरों के साथ ही आम जन मानस की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना देते हुए मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में जनहित को लेकर कई मांगे रखी। इसमें कहा कि लम्बे समय से देश के किसान एमएसपी कानून बनाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, सरकार द्वारा किसान हित में एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाये। पूरे देश में किसान कर्ज से परेशान है। कर्ज के कारण देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

सभी कर्जदार किसानों के कर्ज सरकार द्वारा माफ किये जायें। बिजली के स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में अत्यधिक बढोतरी हो रही है, जिस कारण आम जनमानस को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर ना लगवाये जायें व बिजली का निजीकरण ना किया जाये। कृषि में उपयोग होने वाले बीज, खाद, उर्वरक व फसल में उपयोगी अन्य वस्तुओं पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाये। जनपद मुजफ्फरनगर में वर्तमान में जो रास्ता जिसका है वह प्रयोग कर रहे हैं और वह ही रहना चाहिये, कोई नया रास्ता ना खोला जाये, क्योंकि वह नियमानुसार नहीं होगा। सरकार निष्पक्ष जांच करा ले। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक एम्स हॉस्पिटल की स्थापना करायी जाये ताकि मरीजों को अपने जिले में उचित उपचार मिल सके। कोरी जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किये जाये।

इसे भी पढ़ें:  सऊदी अरब सड़क हादसे में युवक की मौत, 25 दिन बाद गांव लौटा शव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लाशों का ढेर दिखाकर मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने की आतंकी साजिशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका में खींचतान शुरू, दो धड़ों में बंटे कर्मचारियों ने मीटिंग कर खोला मोर्चा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लाशों का ढेर दिखाकर मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने की आतंकी साजिशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »