खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

मुजफ्फरनगर। रविवार की अलसुबह वाहन चैकिंग कर रही पुलिस का एक शातिर गौकश के साथ आमना सामना हो गया। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेरकर बदमाश को चुनौती दी और जमकर सामना किया। इस दौरान पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में पकड़ लिया। उसके पैर में पुलिस फायरिंग के दौरान गोली लगी थी। पुलिस ने शातिर बदमाश के पास से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण और एक बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद की है। उसको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वो एक मुकदमे में वांछित बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक खतौली बृजेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 01 शातिर गौकश अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ तिगाई के जंगल से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। बताया कि थाना खतौली पुलिस सरधन से तिगाई वाले रास्ते पर तिगाई मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल पर सवार 01 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जिसे रूकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटर साईकिल सवार अण्डरपास की तरफ भागने लगा। बाइक असंतुलित होकर गिर गयी।

इसे भी पढ़ें:  बाग चौकीदार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश जावेद उर्फ चवन्नी पुत्र शाहिद उर्फ रहीश निवासी मौहल्ला इस्लामनगर थाना खतौली घायल हो गया। जावेद वर्तमान में मौहल्ला श्यमानगर थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ में रह रहा था। उसके खिलाफ थाना मवाना, दौराला और थाना खतौली में पांच मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। सीएस एक्ट के एक मुकदमे में वो वांछित चल रहा था। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, एसएसआई प्रवीण कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अमित चौधरी, विनय शर्मा, हैड कांस्टेबल मुनीश शर्मा, सौरभ कुमार, कांस्टेबल निरोत्तम, अलीम, शौबीर, सुमित शर्मा और सुशील भाटी आदि शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अंसारी रोड पर अस्पतालों की पेयजल आपूर्ति बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »