कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से रोशन यूपी बॉर्डर

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा जैसे-जैसे अपने चरम पर पहुँच रही है, उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित मुजफ्फरनगर जनपद का पुरकाजी नगर एक अनूठे सौहार्द्र का केंद्र बन गई है। यहाँ शिवभक्तों का स्वागत न केवल प्रशासनिक स्तर पर हो रहा है, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम चेयरमैन जहीर फारूकी भी पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से शिव भक्तों के स्वागत और सत्कार में जुटे हैं।

उत्तराखंड की देवभूमि को विदाई देकर जब कांवड़ यात्रा के श्रद्धालु पुरकाजी बॉर्डर पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस स्वागत के कारण यूपी बॉर्डर के नाम से मशहूर इस पुरकाजी नगर में साम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक भी नजर आ रही है। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी ने स्वयं रेड कारपेट बिछवाकर, पुष्पवर्षा के साथ शिवभक्तों का अभिनंदन किया। उन्होंने न केवल पेयजल, विश्राम और खाद्य सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की, बल्कि मेडिकल सहायता और सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम कराए। मुस्लिम चेयरमैन और भारतीय किसान यूनियन के नेता जहीर फारूकी ने बॉर्डर स्थित भूराहेड़ी चेकपोस्ट को तिरंगा रोशनी से सजाकर उसे एक उत्सव स्थल का रूप दे दिया है। सड़क के दोनों ओर विश्राम शिविर, पेयजल टैंकर, चिकित्सा टीम और भोजन वितरण केंद्र लगाए गए हैं। बॉर्डर पर ही शिव भक्तों के पांव तले रेड कारपेट बिछाया गया है। फारूकी स्वयं पूरे दिन इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

चेयरमैन फारूकी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में आ रहे शिव भक्त हमारे मेहमान हैं और जिस प्रकार से हम अपने घर परिवार में मेहमानों के स्वागत में सब कुछ करते हैं, उनको सम्मान देते हैं, इसी प्रकार यहां पर नगर पंचायत की ओर से हर व्यवस्था की गई है। रेड कारपेट सम्मान का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि जब शिवभक्त उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करें, तो उन्हें लगे कि यहां उनका दिल से स्वागत हो रहा है। धर्म कोई दीवार नहीं, बल्कि सेवा और इंसानियत का मार्ग है। उन्होंने बताया कि वे लगातार दो बार निर्विरोध चेयरमैन चुने गए हैं, और पिछले सात वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते आ रहे हैं। हर साल इसके लिए कुछ नई व्यवस्था की जाती हैं। पुरकाजी में मुस्लिम समुदाय द्वारा शिवभक्तों की सेवा एक स्पष्ट संदेश दे रही है कि भारत की असली पहचान उसकी धार्मिक विविधता में एकता है। यहां मानवता सबसे बड़ा धर्म है। शिवभक्तों ने भी इस सेवा भावना पर खुशी जताते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसा स्वागत पहले कहीं नहीं देखा।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मास्टरमाइंड की कोठी पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अज़मत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में बाढ़-मंत्री कपिल देव ने वीसी के माध्यम से की आपात बैठक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अज़मत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »