ज्योति हास्पिटल ने अपनी स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मनाई

मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड पर स्थित ज्योति हास्पिटल की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर यूरोलाजिस्ट डा. सिद्धार्थ गुप्ता एवं डा.आरूषी जैन ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 40 साल पहले डा. सुनील गुप्ता ने ज्योति हास्पिटल की स्थापना की थी। 40वीं वर्षगांठ पर शहर के सुप्रसिद्ध डाक्टर्स ने आकर डा. सिद्धार्थ गुप्ता एवं डा. आरूषी जैन को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डाक्टर सिद्धार्ध गुप्ता ने बताया कि हाल ही में श्रीराम ग्रुप आफ़ कालेज के चेयरमैन डा. एस सी कुलश्रेष्ठ का सफल आपरेशन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां पर उनका आपरेशन होते समय मुझे एक परिवार जैसा महसूस हुआ, बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी अस्पताल में हैं। उन्होंने कहा कि अब यूरोलाजी के मरीज को दिल्ली मेरठ जाने की जरूरत नहीं। उपलब्ध अच्छी चिकित्सा एवं सुविधाएं मुजफ्फरनगर में भी मिल जाएगी।

विशिष्ट अतिथि देश के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश जैन ने कहा कि डाक्टर सिद्धार्थ गुप्ता एवं डाक्टर आरूषी जैन ने बहुत अच्छी शिक्षा प्राप्त कर बहुत ही अच्छे संस्थानों पर अपनी ट्रेनिंग प्राप्त कि है। जिनका अनुभव आज वह जनपद मुजफ्फरनगर में अपने मरीजो के साथ साझा कर रहे हैं इतनी कम उम्र में जो उन्होंने उपलब्धियां हॉसिल की है वह इसकी प्रशंसा करते हैं। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर कुशवाहा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. गिरीश कुमार एवं वरिष्ठ स्किन रोग विशेषज्ञ डाक्टर ताराचंद ने भी अस्पताल की 40वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की और अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुभव जैन के साथ ही अरविंद गुप्ता, अनिल बंसल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बंूदाबांदी से बढ़ी ठंड

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने दिया वैश्य सभा से इस्तीफा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणीजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »