MUZAFFARNAGAR-जज्बा-10 दौड़ ने जगाई राष्ट्रवाद की अलख

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लोगों में राष्ट्रवाद का जज्बा भरने के लिए समर्पित युवा समिति के तत्वावधान में रविवार को जज्बा-10 दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ के सहारे सभी खास और आम लोगों ने देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपनी श्र(ांजलि अर्पित की। इस दौड़ में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ महिलाएं और बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया।

समर्पित युवा समिति द्वारा रविवार को जज्बा दौड़ 10 का आयोजन किया गया। शहर के सरकूलर रोड स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान से दौड़ को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी ने पूरे शहर में शहीदों के प्रति समर्पित होकर दौड़ में भाग लिया। समर्पित युवा समिति व सभी अतिथियों ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 131 फीट तिरंगे के नीचे ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता के शहीदों को श्र(ांजलि दी। राष्ट्रगान के बाद दौड़ शुरू हुई।

बताया गया कि गेट नंबर-1 से पहली दौड़ छात्राओं की महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी, नगर पालिका वापसी पुराना जानसठ अड्डा, कचहरी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक राजकीय इण्टर कॉलेज पर पहुंचकर पूरी हुई। गेट नंबर-2 से छात्रों की दौड़ शुरू हुई जो महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, घासमंडी, मालवीय चौक, झांसी रानी, कचहरी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक गवर्नमेंट कॉलेज पर पूरी हुई। दौड़ में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और समर्पित युवा समिति के पदाधिकारियों ने उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल, सुनील तायल, विशाल गर्ग, अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, राखी ग्रोवर, मोनाली पंवार, शालिनी आनंद, पारूल, अंशु भाटिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में 49वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में 49वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच दिन बाद वार्डों में कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियांजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »