विभाजनकारी सोच से देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाना जरूरीः सलमान खुर्शीद

मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को अर्पण बैंकेट हॉल महावीर चौक पर पदग्रहण एवं संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने जिले एवं नगर की नवगठित कार्यकारिणियों का पदग्रहण कराते हुए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र बांटे और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्य करने का संकल्प भी दिलाया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस संगठन की नीतियों व संकल्पों के प्रति प्रतिब( बनाने और पदग्रहण के लिए आयोजित समारोह में सलमान खुर्शीद ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह समय है आत्ममंथन का, आत्मचिंतन का और एक नई दिशा में कदम बढ़ाने का। जब हम भारत की लोकतांत्रिक यात्रा की ओर देखते हैं, तो हमें यह स्वीकार करना होगा कि चुनौतियां गंभीर हैं, लेकिन हमारे हौसले उससे भी अधिक बुलंद हैं। कहा कि आज जब सत्तारूढ़ सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठते हैं, तो विपक्ष की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष और बलिदान का रहा है। हम न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत रहे हैं, बल्कि आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में भी हमारी केंद्रीय भूमिका रही है।

इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दही

सलमान ने कहा कि आज जब लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें और हर आवाज को मंच दें। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ गंभीर ईमानदारी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा उसकी विविधता में बसती है। हमें अपने धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाने की ज़रूरत है। आज जब समाज को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हैं, तो हमें प्रेम, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश लेकर गांव-गांव, गली-गली जाना होगा। सामाजिक एकता के लिए गांधी, नेहरू और अब्दुल कलाम का भारत हमें बुला रहा है। समारोह में जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया, नगर अध्यक्ष रंजन मित्तल, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, उद्योगपति जाकिर राणा, सलमान सईद सहित जिले और नगर के सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दहीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  FIR-प्रधानों से पंगा लेने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पर भी मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर उतरे पालिका के सफाई मित्रजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »