MUZAFFARNAGAR PALIKA-वार्ड 33 में 22 फैंसी लाइटों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने श्री आदर्श रामलीला सेवा भवन समिति को विकास की सौगात देते हुए रामलीला ग्राउंड पर फैन्सी लाइट का कार्य कराया गया। श्री राम नवमी पर्व के अवसर पर विकास की यह सौगात प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा जनता को समर्पित कर दी गई।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के वार्ड संख्या 33 के अन्तर्गत श्री राम लीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के ग्राउंड पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से 22 फैन्सी विद्युत पोल लगवाये गये, जो आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इससे ग्राउण्ड पर प्रकाश की व्यवस्था में सुधार हुआ और सौन्दर्यकरण भी होने से यहां लोगों आकर्षित हो रहे हैं। रविवार को श्री राम नवमी पर्व के अवसर पर पथ प्रकाश के लिए इस अनूठे कार्य को जनता को समर्पित किया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर इस विकास कार्य का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धन से 22 फैंसी विद्युत पोल लगवाये गये हैं। इनमें एलईडी लाइट लगी हैं और ऑटोमेटिक सेंसर के बेस पर यह कार्य करते हैं। अंधेरा छा जाने पर ये लाइट स्वयं ऑन होंगी और सूर्य का प्रकाश फैल जाने पर ऑफ हो जायेंगी। इससे अनावश्यक रूप से लाइट जलने पर विद्युत का दुरूपयोग भी रूकेगा और सौन्दर्यकरण के कारण लोग आकर्षित भी हो रहे हैं। ऐसे कार्य अन्य वार्डों में प्रमुख स्थानों पर भी कराये जा रहे हैं। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और संयोजक युवा भाजपा नेता विकल्प जैन तथा वार्ड सभासद सीमा जैन ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद अमित पटपटिया, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, कपिल पाल, ललित माहेश्वरी, मनीष चौधरी आदि भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर शहर भ्रमण पर निकले मंत्री कपिल देव ने बहनों से बंधवाई राखी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में मंदिर के पास मीट की दुकान को लेकर शिवसेना में रोषराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेलवे स्टेशन की निष्क्रांत सम्पत्ति कब्जा मुक्त कराने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में मंदिर के पास मीट की दुकान को लेकर शिवसेना में रोषजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »