राजपुर-छाजपुर में आरोपी ने पुलिस का किया घेराव, दिया धरना

मुजफ्फरनगर। गांव राजपुर छाजपुर में घर के बाहर गली में नियमों के विपरीत लम्बा रैम्प बनवाने को लेकर हुई शिकायत के बाद साम्प्रदायिक विवाद की स्थिति बन गई। यहां पर शिकायत के बाद कार्यवाही करने के लिए गई पुलिस पर आरोपी पक्ष के लोगों और महिलाओं ने घेराव करते हुए हमले का प्रयास किया, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाया। इसके विरोध में आरोपी पक्ष के लोगों ने ही पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुधवार को डायल-112 के माध्यम से पीआरवी मोबाईल पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम राजपुर छाजपुर में सहेन्द्र पुत्र कर्मसिंह द्वारा सड़क पर अपने घर के बाद नियमों के विपरीत बड़ा रैम्प बनवाया जा रहा है। इस रैम्प बनाने पर सहेन्द्र का विरोध नफीस पुत्र हमीद और वलेदीन पुत्र सद्दीक द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच तनाव और कहासुनी हो रही है। इस सूचना पर पीआरवी मोबाईल तथा चैकी परासौली थाना बुढाना की चीता मोबाईल पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी।

इसे भी पढ़ें:  हाथरस पहुंचे मंत्री अनिल कुमार ने अस्पताल में जाना घायलों का हाल

एसपी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था भंग होते देखकर दोनो पक्षों के लोगों को थाने बुलाने हेतु पीआरवी मोबाइल पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में बैठाया जा रहा था, जिस पर मामले में शिकायत करने वाले नफीस व वलेदीन तो बिना शांति भंग किये पुलिस की गाड़ी में बैठ गये, परन्तु गलत तरीके से रैम्प का निर्माण करते हुए शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले सहेन्द्र और उसके पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया और सहेन्द्र तथा उसके पक्ष के लोगों एवं महिलाओं द्वारा मौके पर भारी हंगामा और विरोध करते हुए पुलिस का घेराव किया गया। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना को देखते हुए दोनों पक्षों से 02-02 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बता दें कि पुलिस द्वारा सहेन्द्र को भी हिरासत में लिये जाने के बाद उसके पक्ष के लोगों और महिलाओं ने थाने पहुंचकर धरना दिया गया था। पुलिस पर आरोप लगाये गये थे। वहीं पुलिस के घेराव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिस पार्टी का घेराव करने वाले सहेन्द्र और उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस लाठियां फटकारते हुए दिखाई दे रही है। आरोप लगाया कि महिलाओं को पीटा गया, जबकि महिलाओं पर खुद एसपी देहात का आरोप है कि उनके द्वारा पुलिस टीम का घेराव किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-धूमधाम से मनाई जायेगी महाराजा अग्रसैन की जयंती

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएम उमेश मिश्रा पुरकाजी के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास देखकर हुए खुशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-धूमधाम से मनाई जायेगी महाराजा अग्रसैन की जयंती

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को विकास परखने आ रहे विशेष सचिवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »