MUZAFFARNAGAR-गेहूं खरीद के लिए हर दिन 20 किसानों से बात करेंगे प्रभारी

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में गेंहू क्रय केन्द्रो के सम्बन्ध में अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 में जनपद मुजफ्फनगर को गेहूँ खरीद हेतु आवंटित लक्ष्य-69300 मी0टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उक्त लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जनपद में कार्यरत क्रय एजेन्सियों जिसमें खाद्य विभाग के 10 अनुमोदित क्रय केन्द्रों को आवंटित लक्ष्य 10000 (मी0टन), पी0सी0एफ0 के 21 अनुमोदित क्रय केन्द्रों को आवंटित लक्ष्य 29800 (मी0टन), पी0सी0यू0 के 14 अनुमोदित क्रय केन्द्रों को आवंटित लक्ष्य 20000 (मी0टन), भा0खा0नि0 के 04 अनुमोदित क्रय केन्द्र को आवंटित लक्ष्य 8000 (मी0टन) एवं कृषि उत्पादन मण्डी समिति के 01 अनुमोदित क्रय केन्द्र को आवंटित लक्ष्य 1500 (मी0टन) के मध्य निम्नानुसार आवंटित किया गया है।

उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0/पी0सी0यू0/ भा0खा0नि0, मण्डी सचिव तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा 20 किसानों से हुई वार्ता को संकालित कर जिला खरीद अधिकारी को उपलब्ध कराएगें। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारियों को दिये गये दैनिक लक्ष्य को प्रत्येक दशा में प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/ जिला खरीद अधिकारी गजेन्द्र कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि 200 कु0 तक सत्यापन की कोई आश्यकता नहीं है तथा बटाईदार किसानों से भी इस वर्ष गेहूँ खरीद की जायेगी। इसके अलावा जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष 20 रूपये प्रति कु0 उतराई, छनाई व सफाई के मद में जो धनराशि किसानों से ली जाएगी उसको गेहूँ के समर्थन मूल्य के साथ ही वापस कर दिया जायेगा अर्थात किसान को 2275$20 = 2295/- प्रति कुन्टल का भुगतान किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर लावारिसों की वारिस शालू सैनी हरियाणा में सम्मानित

इसी क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने जानकारी दी कि जनपद में अभी तक 1919 कृषको का ही पंजीकरण हुआ है, जिसके सापेक्ष 301 किसानों से अब तक 894.25 मी0टन (जो लक्ष्य का 1.29040 प्रतिशत हैं) की खरीद हो गई है। जिसके सापेक्ष 188 किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है। इसके अलावा जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि उपजिलाधिकारी द्वारा गेहूँ क्रय आदि की समीक्षा रिपोर्ट, अधोहस्ताक्षरी को नियमित रूप से प्रेषित की जायेगी। बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा रामपुर तिराहा स्थित केन्द्रीय भण्डारण निगम वेयर हाऊस का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की मुस्लिम बस्ती में विकास की सौगात

डीएम ने गेंहू खरीद की समीक्षा कर वेयर हाउस का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर जनपद में चल रही गेहूं खरीद को लेकर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को जहां पहले गेहूं क्रय केन्द्रों के प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष अधिक किसानों से फसल खरीदने के लिए प्रेरित किया तो वहीं उन्होंने केन्द्रीय भंडार निगम के वेयरहाउस का भी औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर गेहूं के उपलब्ध भंडार और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह के साथ बामनहेरी रामपुर तिराहे स्थित सीडब्ल्यूसी केंद्रीय भंडारण निगम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। यहां पर डीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया और फसल की लोडिंग अनलोडिंग लेबर को लेकर इंचार्ज को सख्त दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में गेहूं की आवक अब बढ़ने लगी है, इसलिए वेयरहाउस की तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  ओडीओपी से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई पहचानः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ओडीओपी से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई पहचानः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बड़ा सियासी झटका! नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, 15,758 समर्थकों संग अखिलेश के साथ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में फर्जीवाडा-टीएस को ईओ ने भेजा नोटिस, मांगा जवाबजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »