आईएमए चेयरमैन डॉ. सुनील चौधरी को दिल्ली से आई खौफनाक कॉल!

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित अस्थि रोग विशेषज्ञ सर्जन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ;आईएमएद्ध के अध्यक्ष और रामाकृष्ण हॉस्पिटल के स्वामी डॉ. सुनील चौधरी को हत्या की धमकी देकर डराया और धमकाया गया है। मामला चिकित्सक की दिल्ली स्थित प्रॉपर्टी के किराये की रकम को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोड़ पर स्थित रामाकृष्ण हॉस्पिटल के स्वामी अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुनील चौधरी आईएमए मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताया है। डॉ. सुनील चौधरी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि उनकी एक अचल सम्पत्ति ग्रीन पार्क जी- 42 मैन मार्किट नई दिल्ली-16 में स्थित है। यह सम्पत्ति उनके द्वारा किराये पर दी गई है। इस सम्पत्ति के लिए किरायेदार धर्मपाल पर तीन महीने से किराया बकाया चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने साबित की अपनी प्रतिभा

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च 2025 की देर रात्रि में किरायेदार धर्मपाल ने उनके मोबाइल पर फोन किया और किराये की बकाया रकम को लेकर वार्ता हुई। जब धर्मपाल पर चिकित्सक ने सम्पत्ति के किराये के बकाया पैसे मांगने के लिए दबाव दिया तो वो बदतमीजी पर उतर आया। डॉ. सुनील का आरोप है कि फोन पर ही धर्मपाल ने उनको जान से मारने की धमकी दी और बकाया किराया नहीं देने की बात करते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। डॉ. सुनील ने बताया कि इस दौरान वो अपने किसी कार्य से विदेश में गये हुए थे, वहां से लौटने के बाद ही उन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर आरोपी किरायेदार धर्मपाल के खिलाफ जानलेवा हमले की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मौलाना शम्सुल हुदा खान पर ED की कार्रवाई: ब्रिटेन में बैठे इस्लामिक उपदेशक पर मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जातिगत आधार वाले विवादित बयान पर सपा नेता भाटी पर मुकदमाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जातिगत आधार वाले विवादित बयान पर सपा नेता भाटी पर मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »