भाजपा की सरकार में अपने ही घरों में पिट रहे हिन्दूः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। हिन्दूवादी विचारधारा की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हिन्दुओं पर गैर संप्रदाय के लोगों द्वारा हमले करने की घटनाओं में इजाफा होने के आरोप लगाते हुए क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने सवाल उठाते हुए आक्रोश प्रकट किया। कहा कि हिन्दूओं को भाजपा के राम राज्य में ही उनके घरों में घुसकर पीटा जा रहा है, बेटियों को बेइज्जत किया जा रहा है और भाजपा के नेता वोट की रोटी सैंकने में व्यस्त हैं। चेताया कि ये नहीं रूका तो हिन्दू समाज के साथ क्रांतिसेना ऐसे हर कृत्य का जवाब देने का काम करेगी।

क्रांतिसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने उत्तर प्रदेश मे बड़े पैमाने पर घट रही सांप्रदायिक घटनाओं पर रोष करते हुए कहा कि राम राज्य में भी कट्टरपंथी मुस्लिमों द्वारा कही हिंदू शोभायात्राओं को निशाना बनाया जा रहा हैं तो कहीं हिंदुओं को उनके ही घरों में घुसकर मारा पीटा जा रहा है और पुलिस प्रशासन इन गंभीर घटनाओं पर केवल लीपापोती करने में ही मशगूल है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के जन प्रतिनिधि भी इन घटनाओं पर महज राजनीतिक लाभ उठाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस प्रकार के अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय हिंदू संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ही शिकंजा कसने मंे लगा हुआ हैं। उन्होंने योगी सरकार से मांग की कि सांप्रदायिक घटनाओं में वांछित अराजक तत्वों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए।

मंगलवार को प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला, नगर एवं महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि हिंदू समुदाय अपने ही देश में असुरक्षा की भावना से जी रहा है। आज भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के नजदीक से हिन्दुओ का पलायन जारी है और जो पलायन नहीं करता वहां उनकी बहू बेटियों को प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने योगी सरकार से मांग की कि यदि इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो हिंदू संगठन से जुड़े लोग प्रतिक्रिया करने को विवश होंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, जिला महासचिव चेतनदेव विश्कर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंगतराम, संजीव वमार्, अमित गुप्ता, जिला सचिव राजन वर्मा, महिला मोर्चा जिला महासचिव अंजू त्यागी, ललित रूहेला, उज्ज्वल पंडित, आदित्य कश्यप, शैलेन्द्र विश्कर्मा, मिथलेश गिरी, पूनम चाहल, राकेश धीमान, सोनू कश्यप, हनी शर्मा, पायल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  योग केवल एक दिन नहीं, हर दिन का उत्सवः अनिल कुमारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव शर्मा ने किये गंगोत्री धाम के दर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में सीबीएसई के छात्र की मौत, चाचा व भाई घायलजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »