दोस्त की नाबालिग प्रेमिका को कर रहा था ब्लेकमेल, जंगल में काट दिया गला

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि में कांवड़ देखने के लिए हाईवे पर आये युवक की नृशंस हत्या करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा बेहद सनसनीखेज है। मृतक हत्यारोपी की नाबालिग प्रेमिका को उसके कुछ फोटो और वीडियो के बहाने ब्लेकमेल कर सम्बंध बनाने का दबाव बना रहा था। घटना की रात प्रेमिका ने ही उसको फोन कर कांवड़ मेले में बुलाया और अपने प्रेमी तथा उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में प्रेमी प्रेमिका सहित पांच को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रेमिका और एक अन्य हत्यारोपी नाबालिग होने के कारण उनको पुलिस ने संरक्षण में लिया है। मुख्य आरोपी की निशांदेही पर आलाकत्ल चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ खतौली रामाशीष यादव ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अनुज हत्याकांड़ का सनसनीखेज खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 21.07.2025 को थानाक्षेत्र मन्सूरपुर के अन्तर्गत गुरूकुल स्कूल के पास बन्द पडे शराब ठेके की पीछे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मृतक की पहचान अनुज पुत्र विनोद निवासी ग्राम खानुपुर थाना मन्सूरपुर के रूप में हुई। घटना के सम्बंध में मृतक के भाई अंकुर ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई थी। बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए बुधवार को 03 अभियुक्तों को एनएच-58 पर शाहपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अक्षय पुत्र सेन्सरपाल उर्फ भूधर, अमन पुत्र किशनपाल और दीपक पुत्र सहेन्द्र निवासीगण ग्राम दूधाहेडी थाना मंसूरपुर के साथ ही नाबालिग प्रेमिका सहित 02 बाल अपचारी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्था

दोस्त के फोन में देखी प्राइवेट फोटो तो अनुज के मन में उभरी थी नाजायज चाहत

एसपी सिटी के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अक्षय द्वारा बताया गया कि मेरा एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा मेरे फोन में किशोरी के कुछ प्राइवेट फोटो थे। मृतक अनुज मेरा दोस्त था। एक दिन अनुज ने मेरे फोन में से मेरी प्रेमिका के फोटो की अपने फोन में वीडियो बना ली और मेरी प्रेमिका का नंबर भी ले लिया तथा उससे बात कर फोटो-वीडियो की जानकारी देकर ब्लेकमेल किया और मिलने का दबाव बनाने लगा। मेरी प्रेमिका ने सारी बात मुझे बताई तो मैने अनुज से ऐसा करने से मना किया परन्तु वह फिर भी मेरी प्रेमिका पर फोन व मैसेज कर मिलने और सम्बंध बनाने के लिये दबाव बनाता रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

मिन्नत के बाद भी नहीं माना तो प्रेमी ने रची साजिश, प्रेमिका जंगल तक ले आई

अक्षय ने बताया कि इस पर उसने अनुज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपनी प्रेमिका को भी इसमें शामिल करते हुए उससे कहा कि तुम अनुज को फोन कर कांवड देखने के बहाने से हाईवे पर बुला लो वहां मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर जंगल में ले जाकर उसे ठिकाने लगा देंगे। 20.07.2025 की रात्रि को मेरी प्रेमिका ने कांवड देखने के बहाने से अनुज को फोन करके बुला लिया तथा गुरूकूल स्कूल के पीछे बन्द पडे शराब ठेके के पास लेकर आयी। वहां पर अक्षय अपने 03 साथियों अमन, दीपक व 01 अन्य के साथ पहले से ही मौजूद था। जैसे ही अनुज वहां आया सभी ने उसे पकड लिया तथा चाकू से उसकी गर्दन रेत डाली और चेहरे व पेट में कई वार कर हत्या कर दी। उसके बाद अनुज के शव को वहीं छोड़कर फरार हो गये। घटना का त्वरित खुलासा करने पर एसपी सिटी ने मन्सूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री और उनकी टीम की प्रशंसा की। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध मिथुन दीक्षित, एसएसआई बालिस्टर त्यागी, हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, अमरदीप सिरोही और नितिन कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, राहुल नागर और महिला कांस्टेबल कोमल शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर सहित 127 एसडीएम अफसरों का ट्रांसफरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शाहवेज और अनवर ने किया शर्मसार, दोनों गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »