गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाज

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमलों के विरोध में हिन्द मजदूर किसान समिति के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया और अपना आक्रोश प्रकट करते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के जान और माल की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से सख्त और त्वरित कदम उठाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

शुक्रवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों मजदूर किसान जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के कार्यालय पर धरना देकर बैठ गये। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए कड़ी नाराजगी जताई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में हिन्द मजदूर किसान समिति की ओर से कहा गया हैं कि जैसा कि आज बांग्लादेश में हिन्दु अल्पसंख्यकों पर अत्यचार हो रहे हैं, हिन्दुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, उससे भारत के हिन्दू समाज के लोग काफी आहत है। धरने के दौरान समिति के प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के संदेश को सभी के सामने रखते हुए केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि साल 1971 में पाकिस्तान की सेना के हमलों से बांग्लादेशियों को बचाने के लिए हमारे देश ने सेना भेजी थी। ऐसे ही अब बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने के लिए सेना भेजी जाए। जिन मंदिरों को हिंसा के दौरान बांग्लादेशी भीड़ के रूप में लोग तोड़ रहे हैं इन्ही मंदिरों ने लाखो बांग्लादेशीयों को आज तक भूख से बचाया है।

रोहिंग्याओं की हमदर्दी में आवाज़ उठाने वाले हमारे देश में कई लोग व कई नेता हैं, लेकिन आज बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्यचारों के विरोध में आवाज़ उठाने वाला क्या कोई है? आज ये चुप क्यों हैं, ये ढोंगी सेक्युलर सबसे बड़े साम्प्रदायिक लोग हैं। उन्होंने चन्द्रमोहन महाराज के संदेश में कहा कि जब भी हिन्दुओं पर अत्यचार होता है ये चुप हो जाते हैं क्या हिन्दू इंसान नहीं है, क्या उनकोने का अधिकार नहीं है? वहाँ हिन्दू और बौ(ों का कत्लेआम हो रहा है, क्योंकि उन बांग्लादेशी हमलावरों की नज़र में हिन्दू और बौ( एक हैं, भले ही हिन्दुस्तान में बौ( अलग और हिन्दू अलग माने जाते हों। उन कातिलों की नज़रों में हिन्दू, बौ( और जैन एक ही हैं इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि वहाँ हिन्दुओं पर हो रहे अत्यचार बंद हों एवं हमलावरों पर कठोर से कठोर कार्यवाही हो। ये बांग्लादेशी हमलावर हमारा एहसान मानने की बजाय हम पर ही हमला कर रहे हैं। हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों मजदूर व किसानों ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करने के साथ ही अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर कड़ा आक्रोश प्रकट किया एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाये जायें। इस अवसर पर मीडिया प्रवक्ता अमित मोलाहेडी के साथ ही राजपाल, विकास, अमित, पदम सिंह, पंकज, मनोज, अशोक, बबली, राहुल, सतीश के साथ ही सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कार चालक ने विक्की सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, एम्स में हुई मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  किसानों को खांडसारी इकाईयों से भी नहीं मिलेगा नकद भुगतानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »