गाजियाबाद में सुल्तानपुर जैसी लूट: डिलीवरी बॉय की ड्रेस में पहुंचे बदमाश, ज्वेलरी शॉप से 35 लाख का माल ले उड़े

गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित बृज विहार में गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात सामने आई। दो बदमाश Swiggy और Blinkit डिलीवरी बॉय की ड्रेस में बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोना और 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों बदमाश हेलमेट और रुमाल से चेहरा ढंके हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सराफा कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियां



ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बृज विहार में कृष्ण कुमार वर्मा की मानसी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। करीब दो साल पहले उन्होंने यह दुकान खरीदी थी। गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे दो युवक डिलीवरी बॉय की यूनिफॉर्म में दुकान पर पहुंचे। दुकान में उस वक्त मालिक का बेटा शुभम वर्मा और एक कर्मचारी मौजूद थे। शुभम वॉशरूम में था और कर्मचारी काउंटर पर बैठा था। तभी दोनों बदमाश दुकान में दाखिल हुए और कर्मचारी को धमकाने लगे। शोर सुनकर शुभम भी मौके पर आ गया, जिसे देखते ही बदमाशों ने दोनों की कनपटी पर पिस्टल तान दी और मारपीट शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

दो बैग में भरा माल, बाहर लाकर की जबरन रिहाई

बदमाशों ने दुकान में रखे करीब 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोने के जेवर और 20,000 रुपये नकदी को दो बैग में भरा। इसके बाद पिस्टल के बल पर शुभम और कर्मचारी को दुकान से बाहर निकाला और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 

शुभम ने दी पुलिस को सूचना

बदमाशों के भागने के बाद शुभम ने अपने पिता और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लूट का कुल अनुमानित मूल्य करीब 35 लाख रुपये है। बदमाशों के हुलिए और उनके भागने के रास्ते की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच निकायों में विकास कार्यों पर डीएम की मुहर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अतर्राज्यीय वाहन चोरों से मुठभेड़, दो शातिर दबोचेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियां

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बांग्लादेश के खिलाफ उमड़ा हिंदू समाज का सैलाबजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »