MUZAFFARNAGAR-11.40 लाख से तैयार गौशाला मार्ग द्वार का हुआ लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार होकर दयनीय स्थिति में पड़े शहर के मौहल्ला गौशाला मार्ग के मुख्य द्वार का जीर्णो(ार कराने के साथ ही इसे विकास की एक सौगात के रूप में जनता को समर्पित करने का काम किया गया। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर गौशाला मार्ग द्वार का लोकार्पण कर मौहल्ले के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूर्ण कराने का काम किया गया। इसके चलते लोगों ने यहां आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।


शहर के शामली रोड स्थित मौहल्ला गौशाला के काली नदी रोड मुख्य मार्ग पर बरसों पहले लोगों ने आपसी चंदा कर एक गेट बनाने का काम किया था, लेकिन इसको लेकर राजनीतिक उठा-पटक शुरू हो जाने के कारण यह मुख्य द्वार उपेक्षा का शिकार हो गया और इसका निर्माण कार्य भी रुक गया था। इसके बाद लगातार क्षेत्र के लोग इस द्वार का निर्माण कार्य कराये जाने के लिए संघर्ष करते रहे। पिछले दिनों नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से भी सभासद के साथ लोगों ने भेंटकर इस मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की थी। उन्होंने भरोसा ही नहीं दिया, बल्कि विशेष प्रयासों के कारण इसको पूरा करने का काम भी कर दिखाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआर

मंगलवार की रात गौशाला मार्ग के मुख्य द्वार को पालिका की ओर से जनता को समर्पित कर दिया गया। यहां जश्न जैसे माहौल के बीच मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा फीता काटा और नारियल फोड़कर इस मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने दोनों अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। मिठाई भी बांटी गई और बरसों की मुराद पूरी होने के कारण क्षेत्र के लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया तो पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और मंत्री कपिल देव का आभार भी प्रकट किया। मंत्री कपिल देव ने बताया कि गौशाला नदी रोड मौहल्ले के मुख्य मार्ग पर लोगों के द्वारा गौशाला को समर्पित एक द्वार का निर्माण कार्य बरसों पहले शुरू किया गया था, लेकिन सपा शासन काल में धार्मिक जुलूस निकालने के लिए विवाद उत्पन्न होने के बाद इस द्वार का निर्माण कार्य रुकवाकर इसका कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था, इसके बाद से लगातार क्षेत्र के लोग इसके पुनः निर्माण की मांग करते आ रहे थे। इस बहुप्रतिक्षित मुख्य द्वार का निर्माण नगरपालिका परिषद् की ओर से कराया गया है, जनता में हर्ष है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मलिन बस्ती में शिक्षा का उजियारा, सरकारी स्कूल शुरू


पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 28 के अन्तर्गत मौहल्ला गौशाला के मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त द्वार के निर्माण का कार्य पालिका द्वारा राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराया गया है। इसका निर्माण दो चरणों में पूरा हुआ है। इस पर कुल 11.40 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। पहले चरण में इसका मुख्य ढांचा तैयार किया गया, जिस पर 5.18 लाख रुपये खर्च हुए और दूसरे चरण में गेट के मुख्य ढांचा पर पत्थर लगवाने के साथ ही इसके शिखर पर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर स्थापित कराया गया है, जिस पर 6.22 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने इसे जनता के लिए पालिका की सौगात बताते हुए कहा कि शहर के विकास की यह रफ्तार रुकने नहीं दी जायेगी। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, मोहित मलिक, विजय कुमार चिंटू, प्रशांत कुमार, भाजपा नेता संजय गर्ग, सुनील तायल, श्रीमोहन तायल, जगदीश पांचाल, राधे वर्मा, मनुप्रिय मजदूर, अमित वाल्मीकि, अलका शर्मा, आशुतोष गुप्ता व गणमान्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  राशन डीलर खा गया खाद्यान्न, लाइसेंस निलंबित, मुकदमा हुआ दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल देवबन्द के प्रांगण में महात्मा ज्योतिबाफुले समाज सुधारक,जारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »