BUSINESS FRAUD-पेपर कारोबारी से हरियाणा के चार लोगों ने हड़पे 1.24 करोड़

मुजफ्फरनगर। जिले के एक पेपर कारोबारी के साथ व्यापार में ठगी का मामला सामने आया है। हरियाणा के चार व्यापारियों ने माल मंगाने के बाद पेपर कारोबारी के 1.24 करोड़ रुपये ज्यादा की रकम चुकाने से इंकार करते हुए धोखाधड़ी कर ली। परेशान कारोबारी ने जब भुगतान के लिए हो रही बहानेबाजी का विरोध जताया तो हरियाणा के व्यापारियों ने गाली गलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो आरोपी हरियाणा के पिता पुत्र व्यापारी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर के अहाला औलिया सर्राफा बाजार निवासी सौरभ मित्तल पुत्र मनोज कुमार साझे में रुड़की रोड पर सौरभ इंटरप्राइजेज फर्म चलाते हैं, उनकी फर्म में पेपर क्राफ्ट एवं पेपर प्रोडक्ट आदि की सप्लाई और ट्रेडिंग का काम रुड़की रोड स्थित आॅफिस से सौरभ द्वारा ही होता है। सौरभ ने एसएसपी को की शिकायत में बताया कि हरियाणा के गांव फेरूवाला स्थित आनंद पैकवेल कंपनी के पार्टनर राजिंदर आनंद और संजय आनंद निवासीगण मार्डन टाउन यमुनानगर हरियाणा, डीके इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ध्रुव आनंद पुत्र संजय आनंद निवासी गांव गोविन्दनगर यमुनानगर हरियाणा और संजय आनंद का भतीजा हितेश आनंद वित्तीय वर्ष 2020-21 में उनकी फर्म के साथ कारोबार के सिलसिले में जुड़े और पेपर प्रोडक्ट की खरीद की। शुरूआत में पेमेंट सही समय पर आता रहा और विश्वास जमा लिया गया, लेकिन माल लेने के बाद उसके बिल के एवज में धीरे-धीरे कम भुगतान करते चले गये। माल ज्यादा मंगाते और थोड़ा बहुत भुगतान कर देते। हरियाणा के कारोबारियों ने सौरभ को उनके व्हाटसएप पर कई आॅर्डर दिये, जिनके तहत उनको माल सप्लाई किया गया। इस तरह से सौरभ की फर्म का अपै्रल 2023 तक 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान आनंद पैकवेल पर बकाया हो गया। बार बार तकादा करने के बाद भी पेमेंट नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें:  200 गाड़ियां, भारत सरकार की टीम और दो औद्योगिक घरानों के दो जिलों के ठिकानों पर छापा

सौरभ ने कहा कि उनकी फर्म एमएसएमई के तहत आती है और नियमानुसार 45 दिन के भीतर भुगतान होना आवश्यक है, लेकिन वो लगातार बहानेबाजी बनाने लगे। माल देना बंद किया तो ब्लैकमेल करने लगे कि माल दोगे तो ही हम भुगतान करेंगे। सौरभ के अनुसार उनकी फर्म से जीएसटी सहित खरीदे गये माल के बिलों पर आरोपी आईटीसी भी प्राप्त कर रहे हैं। उसने बताया कि लगातार तकादा करने पर उन्होंने भरोसा दिया कि कुछ दिनों में भुगतान कर देंगे। इसको पूरा करते हुए उन्होंने 1.33 करोड़ रुपये बकाया में से 42 लाख रुपये का भुगतान किया और फर्म से 27.70 लाख रुपये का माल फिर खरीद लिया। 3.62 लाख रुपये माल अपनी दूसरी फर्म डीके इंरटप्राइजेज के लिए खरीदा गया। इस माल खरीद के लिए भी जीएसटी इनपुट इन लोगों ने प्राप्त कर लिया। 27 दिसम्बर तक आनंद पैकवेल और डीके इंटरप्राइजेज पर सौरभ की फर्म का 01 करोड़ 24 लाख 40 हजार 330 रुपये का भुगतान बाकी रह गया। आरोप है कि मांगने पर भुगतान करने से इंकार करते हुए हरियाणा के चारों कारोबारियों ने सौरभ को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और 1.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करते हुए रकम हड़प ली। एसएसपी की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी शातिर बदमाश घायल, दो घटना खुली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी का किया भ्रमण, जाना सफाई का हालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी का किया भ्रमण, जाना सफाई का हाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सुरक्षा उत्तर प्रदेश: सीएम की सुरक्षा कड़ी, हर जिले में विशेष यूनिटजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »