जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहली बार उग्र हुईं महिला मैम्बर

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत में गुरूवार को आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग में करीब 67 करोड़ रुपये का बजट बहुमत के आधार पर पारित किया गया। इस बीच नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत जिला पंचायत की महिला सदस्यों और कर्मचारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सीडीओ द्वारा सम्मानित किया गया। एमएलसी बनने पर पहली बार सदन में पहुंची वन्दना वर्मा का भी अभिनंदन हुआ। बैठक में महिला सदस्यों ने पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला और विपक्षी सदस्यों ने उनके क्षेत्र में कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और नारी शक्ति वंदन में सम्मान को लेकर दिये गये सर्टिफिकेट वापस लेने का आग्रह किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि महिला सदस्यों के वार्डों में भरपूर काम दिया गया है।

आज जिला पंचायत के चै. चरण सिंह सभागार में जिला पंचायत की बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें विशेष प्रस्ताव के तहत सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट को पारित किया गया। जिला पंचायत ने इस वित्तीय वर्ष में 66.94 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इस बीच महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत सम्मानित किया गया। उनको सर्टिफिकेट और शाॅल देकर सम्मान जाहिर करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कानून की सराहना की गयी।

बैठक में विपक्षी सदस्यों के द्वारा हर बार जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला जाता रहा है, लेकिन इस मीटिंग में पहली बार महिला मैम्बरों ने उग्र रूप दिखाते हुए आरोप लगाये कि विपक्षी सदस्य होने के कारण उनके क्षेत्रों में कार्य नहीं कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके वार्ड में काम नहीं दिए जा रहे हैं तो उनको यहां पर सम्मानित करने का ढोंग क्यों किया जा रहा है। विपक्षी महिला मैम्बरों ने सम्मान में दिये गये अपने सर्टिफिकेट भी वापस लेने की बात कही। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में शाहपुर सिसौली मार्ग निर्माण कार्य और नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है। उन्होंने आरईएस के एक्सईएन से जवाब तलब किया और हंगामा हुआ। सीडीओ ने बीच में बात संभाली और जांच का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सदस्य यूनुसर ने गांव कसरेवा में तालाब से निकासी नहीं होने, 2016 में बनी पानी की टंकी का उद्घाटन नहीं होने की शिकायत करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई, वहीं सदस्य राहुल पुंडीर ने कहा कि श्रम विभाग में शादी अनुदान योजना का लाभ पात्रों को नहीं दिया जा रहा है। जबकि पैसा हा चुका है। उन्होंने जांच की मांग की। इसके साथ ही बैठक में 66 करोड़ 94 लाख 27 हजार 363 रुपये का बजट पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि महिला सदस्यों के आरोप गलत हैं। विपक्षी महिला मैम्बर अनुराधा के वार्ड में ही 43 लाख रुपये के विकास कार्य पारित किये गये हैं। इसी प्रकार दूसरी महिला सदस्यों के वार्डों में भी भरपूर कार्य दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विकास की सौगात

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मन्दबुद्धि बच्चों को बांटी जर्सीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने लखनऊ में किया भंडारा, दिखा आस्था व राष्ट्रभक्ति का संगम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मन्दबुद्धि बच्चों को बांटी जर्सीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »