फीयरलैस शालू-कब्रिस्तान में खोदी कब्र, श्मशान में जलाई चिता

मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के रूप में समाजसेवी संस्था चलाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर से धार्मिक और सामाजिक बंदिशों को तोड़कर इंसानियत की मिसाल पेश करने का काम किया है। अपने काम के बदले वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बना चुकी शालू को फीयरलैस वर्क के लिए कई रिकार्ड अपने नाम किये। शनिवार को एक बार फिर से शालू सैनी ने धर्म के ठेकेदारों को आईना दिखाते हुए जहां कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र खोदी तो वहीं श्मशान पहुंचकर चिता जलाने का काम किया। लावारिसों की वारिस के रूप में देश और दुनिया में पहचान बनाने वाली शालू ने दो लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। इनमें एक मृतक मुस्लिम धर्म से था तो दूसरे का धर्म सनातन था। दोनों को उनके धर्म की परम्परा के अनुसार शालू ने खुद इनकी वारिस बनने के बाद अंतिम संस्कार और सुपुर्दे खाक करने का काम किया।

हिन्दू धर्म हो या मजहब-ए-इस्लाम, इनको मानने वाले समाज में महिलाओं का श्मशान या कब्रिस्तान जाना प्रतिबंधित है। इस मिथक और बंदिश को तोड़कर क्रांतिकारी शालू सैनी ने समाज को आईना दिखाया तो वहीं इंसानियत की मिसाल भी पेश की। समाज में कई चुनौतियों का सामना करने वाली शालू सैनी को आज लावारिसों की वारिस के रूप में पहचान मिली है। हजारों लावारिस शवों को शालू ने वारिस बनकर अपना नाम दिया और उनका धार्मिक परम्परा के अनुसार वो लगातार अंतिम संस्कार करती आ रही हैं। क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा इस कार्य को अपना कर्तव्य समझकर किया गया और आज तक उसी तर्ज पर समाज सेवा करती आ रही हैं। शालू ने बताया कि वो सभी धर्माे के अनुसार विधि विधान से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती हैं। शनिवार को दो लावारिसों के शवों को अपना नाम देकर शालू ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। बताया कि मृतकों में एक मुस्लिम धर्म से थे, उनके शव को कब्रिस्तान ले गई और सुपुर्दे खाक करने के लिए अपने हाथों से कब्र खोदी और शव को पूरी धार्मिक परम्परा को अपनाते हुए दफनाया गया। इसके साथ ही दूसरा शव हिंदू धर्म से सम्बंधित व्यक्ति का था। उसको श्मशान घाट ले जाकर चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  UPDET--मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति के 46 लाख पी गए दस शिक्षण संस्थान

शालू ने कहा कि भगवान ने मुझको समाज सेवा की एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। समाज की चुनौतियों ने इस कसौटी पर खरा उतरने का जज्बा उसमें पैदा किया। कोरोना काल में एक हजार से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। कहा कि खुद भगवान भेाले नाथ ने मुझको इस कार्य के लिए चुना हैं तो होंसला और हिम्मत भी वही दे रहा हैं। इस सेवा के लिए समाज का सहयोग भी उनको मिल रहा है। क्योंकि उनका खुद का इतना सामर्थ्य नहीं है, वो एकसिंगल मदर हैं और अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए सड़क पर ठेला लगाकर रोजी रोटी कमाने का काम करती हैं। शालू ने कहा कि उनकी सेवा में इच्छा अनुसार सहयोग करने वाले लोग उनको गूगल पे और फोन पे 8273189764 नम्बर पर कर सकते हैं। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव राजू सैनी कहते हैं कि शालू ने अपने जीवन में कई संकटों का सामना किया है। वो ट्रस्ट के सहारे अनेक कार्यक्रम ऐसे कार्यक्रम चला रही हैं, जिनमें महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन बनने का अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही बेसहारा बुजुर्गों के जीवन सुधार के लिए भी वो अक्सर वृद्धाश्रमों में जाकर सेवा करती रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  किसान लाॅकडाउन-मुजफ्फरनगर में हाईवे रहा जाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना नेता ललित मोहन ने की संभल प्रकरण की निंदाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी में हड़ताल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी भागी, फिर सड़ने लगा रामलीला टिल्लाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »