9 सितम्बर को कप्तान कार्यालय घेरेंगे किसानः योगेश

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के मामले में भाकियू अटल के लोगों की शिकायत पर भाकियू टिकैत के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किये जाने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 8 सितम्बर तक मुकदमा खारिज नहीं किया गया तो 9 सितम्बर से कप्तान कार्यालय परिसर में जनपद के किसान अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर देंगे।

मंगलवार को महावीर चौक स्थित भाकियू जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि जिले के अफसर किसानों का उत्पीड़न करने पर उतर आये हैं। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और किसान नेताओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट जैसे स्थान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले फर्जी संगठनों के नेताओं की झूठी शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राकेश टिकैत को डीएम कार्यालय पर भाकियू अटल नामक फर्जी संगठन के नेताओं विजय प्रताप और अमित चौधरी द्वारा आतंकवादी और खालिस्तानी बताकर किसानों का अपमान किया गया। कहा कि इन लोगों ने ज्ञापन में ही कहा कि राकेश टिकैत की बयानबाजी का संज्ञान भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत लेकर कार्यवाही करें। इसी को लेकर यूनियन के कुछ लोग अमित चौधरी से मिलने के लिए गये थे। सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की, लेकिन इसके बाद भी फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन के अफसर ऐसे संगठनों के नेताओं के साथ मिलकर किसानों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक थानों में खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। ऐसे में इन थानों की कारगुजारियों की पोल हम कप्तान के सामने ही खोलेंगे। कप्तान ऑफिस से ही थानों के भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब होगा। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से नौ सितम्बर को कप्तान कार्यालय का घेराव करने के लिए मुख्यालय आने का आह्नान किया। बैठक की अध्यक्षता बाबा बलजोर सिंह पुरबालियान ने की तथा संचालन एनसीआर उपाध्यक्ष सतेन्द्र पुण्डीर ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से यूनिन के राष्ट्रीय सलाहकार व प्रदेश महासचिव चेयरमैन जहीर फारूकी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, तहसील अध्यक्ष जानसठ सरदार अमीर सिंह, प्रताप सिंह सदर, संजीव पंवार बुढ़ाना, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान, बिट्टू प्रधान मोरना, सतेन्द्र चौहान खतौली, सोनू कुमार शाहपुर, बिजेन्द्र सहरावत बुढ़ाना, नगराध्यक्ष राव गुलबहार, बलराम सिंह, प्रमोद कुमार, रणधौल सिंह राठी, गुबाल सिंह, अशोक घटायन, अनुपम शांडिल्य, अमित अग्रवाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शराब के विवाद में किसान की हत्या, शव जलाने की कोशिश नाकामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-संजीव-मुख्तार गैंग का शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »