रविवार को थाना सिविल लाइन का घेराव करेंगे किसान

मुजफ्फरनगर। पुलिस पर भ्रष्टाचार और लोगों के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन तोमर ने रविवार को थाना सिविल लाइन का घेराव करते हुए थाने में पंचायत करने का ऐलान किया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अंकित गुर्जर ने कहा कि यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी के सम्मान में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने भारी संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की।

मदीना कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा नगर उपाध्यक्ष साजिद अली के निवास पर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष युवा अंकित चौधरी के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में थाना सिविल लाइन पुलिस कर्मियों के द्वारा आम जनता से किये जा रहे दुर्व्यवहार और यूनियन कार्यकर्ता को अपमानित करने पर रोष जताया गया। अंकित चौधरी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में किसानों व आम जनों के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया जा रहा है। भाकियू तोमर के सदर ब्लॉक अध्यक्ष सलीम मलिक अपने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे थे, इंस्पेक्टर से मिलने के बाद उन्होंने अपनी बात रखी तो खुद इंस्पेक्टर ने उनको अंदर जाने के लिए कहा, जहां पर वो निर्दाेष व्यक्ति से मिलने के गये।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत को धमकी से भाकियू में आक्रोश

अंदर जाकर एक सिपाही द्वारा बहुत ही अभद्र व्यवहार किया गया जिससे पूरे संगठन में रोष है। युवा मंडल अध्यक्ष रजनी शर्मा ने बताया एसआई कृष्णपाल द्वारा महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। मंडल प्रभारी गीता गुर्जर ने बताया की किसी भी मामले में यदि मौजिज लोगों के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर फैसला करा दिया जाता है तो भी सिविल लाइन पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी अवैध वसूली करने के चक्कर में सामाजिक फैसले को नकारते हुए जबरदस्ती मुकदमा दर्ज कराया जाता है। अंकित चौधरी ने कहा कि इसकी शिकायत इंस्पेक्टर से भी की गई है, यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो 18 मई को थाना सिविल लाइन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता है

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता हैराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तुल्हेडी हत्याकांड-दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  किसान लाॅकडाउन-मुजफ्फरनगर में हाईवे रहा जामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »