किसानों को मिलेगी दस घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति

मुजफ्फरनगर। कृषि पोषक फीडरों पर दिन में दो समय में करीब सात घंटे ही बिजली आपूर्ति देने के आदेशों पर किसान संगठनों के द्वारा जताये गये रोष और रखी गई मांग के बाद अब शासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। यूपी पॉवर कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम के लिए नया आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी जनपदों में किसानों को 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिये गये हैं। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शासन का आभार जताने के साथ ही दावा किया है कि यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत की चिट्ठी पर सरकार द्वारा यह संज्ञान लिया गया है।

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग ने पूर्व में जारी किये गये आदेश के तहत कृषि पोषक फीडरों पर विद्युत आपूर्ति को घटा दिया था, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर हमने 28 अपै्रल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। बताया कि मार्च माह में एक आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय 10 घंटे से घटाकर 7 घंटे कर दिया गया था। इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन के चलते इसे 9 घंटे कर दिया गया, लेकिन फिर भी इसकी सप्लाई दो भागों में ही वर्गीकृत कर दिये जाने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि सुबह 5.00 बजे से 12.00 बजे तक और दोपहर बाद 4.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति होने के कारण इतने कम समय में कटौती के साथ में किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर रहा था। हमने मुख्यमंत्री से कृषि पोषक फीडरों पर एक मुश्त बिना कटौती किए हुए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम


बताया कि अब उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता प्रणाली नियंत्रण की ओर से कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम पूर्वान्चल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल को निर्देश जारी किये हैं। इनमें सभी जनपदों में कृषि पोषक फीडरों के लिए विद्युत आपूर्ति दस घंटे निर्बाध करने के लिए कहा गया है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से दावा किया गया है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार व बिजली विभाग ने किसान हित में फैसला लेकर कृषि पोषक फीडरों को एकमुश्त 10 घंटे बिजली का आदेश जारी कर दिया है। कहा कि यह फैसला ग्रामीण खेती वर्ग को राहत देने वाला है ऐसा समय जब फसलों को अधिक सिंचाई की आवश्यकता थी ऐसे में यह रामबाण साबित होगा। मुजफ्फरनगर जनपद में कृषि पोषक फीडरों को प्रतिदिन सुबह 7.45 से 5.45 बजे तक निर्बाध दस घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  शोक सभा में समाजसेवी प्रमोद कुमार जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मनोज सैनी ने क्रांति सेना संगठन को किया भंग, ललित बोले-हमने उन्हें निकाल दियाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »