समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को समाधान की ओर ले जाने के लिए बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें इस बार किसानों और किसान नेताओं की उपस्थिति कम रही, लेकिन किसानों ने आवारा पशु, बिजली की जर्जर लाइन, विद्युत परिवर्तक और राजवाहों में पानी कम आने की शिकायतों के साथ ही पूर्व में उठाये गये मामलों में कार्यवाही नहीं होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की।

बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। किसान दिवस में बिजली, सिंचाई, प्रदूषण, डोलबंदी आदि मामलों को लेकर काफी शिकायत आई। किसानों ने कहा कि खतौली व रतनपुरी क्षेत्र में रात्रि के समय जंगल की बिजली बंद कर दी जाती है, जिस कारण से बिजली के तार, स्टार्ट और मोटर आदि चोरी हो रहे हैं। किसानों ने कहा कि जड़ौदा के गांव में एक फैक्ट्री के द्वारा गांव के पानी को प्रदूषित किया जा रहा है। जिस कारण गांव के लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो रही है। किसानों ने कहा कि किसान दिवस में शिकायत दर्ज करने के बाद भी उनका कोई समाधान समय से नहीं हो पा रहा है। इस मामले में किसानों ने कड़ी नाराजगी दर्ज कराई है।

इसके साथ ही जडौदा गांव में एक स्कूल के पास ही विद्युत परिवर्तक लगाये जाने को लेकर भी किसान नाराज दिखाई दिये और बच्चों को हादसे से बचाने के लिए परिवर्तक हटवाये जाने की मांग की। कहा कि यदि रात्रि में जंगल की लाइन में करंट छोड़ा जाये तो चोरी की घटनाएं कम हो जायेंगी। उन्होंने राजवाहों में भी पानी कम आने की शिकायत करते हुए इससे सिंचाई संबंधी परेशानियों को अधिकारियों केसामने रखा। किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से कोई निजात नहीं मिल पा रही है। ये पशु फसलों को नुकसान तो कर ही रहे हैं, जनहानि भी इनके हमलों से हो रही है। उन्होंने कहा कि रतनपुरी क्षेत्र में खेतों से जा रही विद्युत लाइन जर्जर है और काफी नीचे आ चुकी है, उसको ठीक कराया जाये, नहीं तो बड़ा हादसा और फसलों को नुकसान हो सकता है। किसान दिवस में एसपी यातायात अतुल कुमार दूबे, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, भूमि संरक्षण अधिकारी राहुल कुमार, भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष नवीन राठी, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार, मोहन, राजपाल, सोमपाल, रामकुमार, राजकुमार, राज सिंह, राजू, सोमपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का टैक्स चुकाने को मंडी समिति ने 700 व्यापारियों को भेजा नोटिस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नरेंद्र बहादुर सिंह ने लखीमपुर खीरी में संभाला कामकाजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में विज्ञान के साथ शिक्षा अनुभव पर दो दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र मलिक ने उद्योगपतियों के लिए संसद में उठाई ये मांगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »