शाहपुर मेन बाजार में आधी रात धमाका, तीन दुकानें जमींदोज

मुजफ्फरनगर। गुरुवार की आधी रात शाहपुर कस्बे के मेन बाजार में अचानक गूंजे तेज धमाकों ने पूरे इलाके की नींद उड़ा दी। महज चंद सेकेंडों में ही कस्बे के मैन बाजार में स्थित तीन दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं और कई अन्य दुकानों को भी क्षति पहुंची। इस घटना के बाद लोग भी दहल उठे और बाजार का माहौल मातम में बदल गया। करोड़ों की क्षति और संदिग्ध परिस्थितियों में हुए इस विस्फोट ने न सिर्फ पुलिस-प्रशासन को सतर्क कर दिया, बल्कि कस्बे भर में दहशत और गुस्से की लहर भी पैदा कर दी है। धमाके के पीछे कारणों को जानने के लिए पुलिस और विशेषज्ञ टीम जुटी हुई है। बारिश के बीच ही एसपी देहात ने भी मौके का दौरा किया।

शाहपुर कस्बे के मेन बाजार में गुरुवार देर रात एक भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। रात करीब एक बजे हुए इस धमाके से अनिल ज्वैलर्स, मदन ज्वैलर्स और आरिफ रेडीमेड नामक तीन दुकानें पूरी तरह जमींदोज हो गईं। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकान हिल उठे और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। धमाके की चपेट में आने से दुकानों का लेंटर और दीवारें ढह गईं, जिससे दुकान में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। साथ ही, पास की कई अन्य दुकानों में दरारें आ गईं और इन दुकानों के सामने स्थित एक किराना दुकान का शटर टूट गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल की घेराबंदी करते हुए पीड़ित व्यापारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो धमाके के कारणों की तकनीकी जांच करने में जुटी रही। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम भी सुरक्षा कारणों से मौके पर मौजूद रही और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धमाके के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच हर कोण से की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे किरायेदारी विवाद भी एक संभावित कारण हो सकता है, इसमें ऐसा ही कुछ सामने आया है, क्योंकि इन दुकानों को लेकर मालिक और किरायेदारों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, अभी पुलिस की और से किसी भी विवाद या कारण की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बाजार के लोग इसी को लेकर चर्चा करते हुए नजर आये। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने इस हादसे पर पुलिस व प्रशासन से त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि धमाके के पीछे कोई साजिश है या दुर्घटना, इसका खुलासा जांच के बाद ही संभव होगा।

इसे भी पढ़ें:  योगी के मंत्री को गुंडा बताने वाले सपा विधायक का पुतला फूंका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कबीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उधार दिए 3.80 लाख हड़पने पर पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूकाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »