पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग आगे आयेंः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में नगरपालिका परिषद् द्वारा बुधवार को एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने की, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने वाटिका में सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ स्वयं अमरूद, बरगद और नीम सहित कुल सात पौधे रोपित किए और उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे भी कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। कार्यक्रम में नगरपालिका के सभासदों के साथ अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने भी हिस्सा लिया और वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसे भी पढ़ें:  खेतों की बिजली कटौती पर भाकियू ने किया प्रदर्शन


पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कमला नेहरू वाटिका का निरीक्षण भी किया, जहां उन्होंने वहां की व्यायामशाला, मनोरंजन पार्क और बागवानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाटिका को और अधिक सुंदर व सुविधाजनक बनाया जाए ताकि लोग स्वच्छ वातावरण में समय बिता सकें। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पालिका के स्तर से आज से ही एक मासिक अभियान का भी शुभारंभ किया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में हरा भरा वातावरण बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से पौधारोपण कराया जायेगा। इसमें पालिका के अधिकारी और सभासद आपसी समनवय बनाकर आम जनता को भी जागरुक करते हुए उनको पर्यावरण के प्रति प्रेरित करने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथन

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने मिलकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया और अधिक हरियाली के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, प्रशांत कुमार, ममता बालियान, बॉबी सिंह, रविकांत काका, देवेश कौशिक, सतीश कुकरेजा, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, अब्दुल सत्तार, आदिल मलिक, अनुज कुमार, विजय कुमार चिंटू, शोभित गुप्ता, हसीब राणा के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सीएसआई योगेश गोलियान, एसआई प्लाक्षा मैनवाल के अलावा अन्य कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बड़े अपराधी को कस्टडी से भगाने जा रहे पति-पत्नी दबोचे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खेतों की बिजली कटौती पर भाकियू ने किया प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »