IMA CME–शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सतत चिकित्सा शिक्षा ;सीएमईद्ध की कड़ी में शराब के सेवन से लिवर पर प्रभाव और गुर्दा प्रत्यारोपण विषय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का व्याख्यान कार्यक्रम कराया गया।

आईएमए के मीडिया प्रभारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.. सुनील सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्कुलर रोड स्थित आई एम ए हॉल में एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी ने की व संचालन प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. यश अग्रवाल ने किया। सचिव डॉ. मनोज काबरा ने सभी का स्वागत व धन्यवाद किया। फोर्टिस हॉस्पिटल् नोएडा से पधारे हिपेटोगैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल रस्तोगी ने शराब के सेवन से होने वाली लिवर की बीमारी व उसके अपडेटेड उपचार के बारे में बताता। आजकल देश विदेश सभी जगह शराब के सेवन का प्रचलन बहुत अधिक ही गया है। उन्होंने बताया की शराब का अल्प मात्रा में सेवन भी शरीर के प्रत्येक अंग को नुकसान पहुंचाता है और विशेषतया लिवर को तो बहुत अधिक। शराब के सेवन से लिवर में फैट जमा हो सकती है, फाइब्रोसिस हो सकती है, सिरहोसिस हो सकती है या लिवर का कैंसर भी ही सकता है जो की लिवर ट्रांसप्लांट का कारण बन सकता है। अतः शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें। आजकल लिवर ख़राब हो जाने के बाद लिवर ट्रांसप्लांट की बहुत जरूरत पड़ रही है, इसके कारणों में इन्फेक्शन आदि के साथ-साथ शराब का सेवन भी एक मुख्य कारण है। यदि लिवर में जरा सी भी खराबी उत्पन्न ही रही है तो शराब की एक बूंद भी लिवर फैल्योर का कारण बन सकती है।

किडनी प्रत्यारोपण व रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा पोरवाल ने किडनी प्रत्यारोपण व इससे जुड़ी भ्रांतिया विषय पर व्याख्यान दिया। किडनी की गंभीर बीमारी में जिसमे किडनी ने कार्य करना बंद कर दिया है और बार बार डायलिसिस की जरूरत होती है, किडनी प्रत्यारोपण बेहतर विकल्प है। इसमें दानदाता को बाद में कोई भी परेशानी नहीं होती है और वह पहले की तरह ही स्वस्थ रहता है और अपने कार्य करता है और दीर्घ स्वस्थ जीवन जीता है। उन्होंने बताया कि क्रॉनिक किडनी डिसीज़ यानी लंबे समय से चल रहा गुर्दे का रोग जिसके कारण गुर्दे काम करना बंद कर सकते हैं। गुर्दे खून से बेकार और नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों और अतिरिक्त तरल को छानते हैं। गुर्दों के काम बंद करने पर यह खराब पदार्थ शरीर में जमा होने लगते हैं। अनियंत्रित डायबिटीज व उच्च रक्त चाप इसके मुख्य करको में हैं। बचाव के लिए इनको नियंत्रित रखना बेहद ज़रूरी है। बाद में प्रश्नोत्तर काल में विषय विशेषज्ञों ने उपस्थित चिकित्सकों की शंकाओं का समाधान भी किया।

इसे भी पढ़ें:  गेहूं खरीद में मुजफ्फरनगर पिछड़ा, शामली-सहारनपुर आगे

सभा में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष डॉ. ईश्वर चन्द्रा, मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंघल, डॉ. डी एस मलिक, डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. हरदेश अरोरा, डॉ. डी पी सिंह, डॉ. रवींद्र जैन, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह चौहान, डॉ. दीपक तोमर, डॉ. आर एन गंगल, डॉ. रमेश माहेश्वरी, डॉ. जी सी एस छाबरा, डॉ. विनोद कुशवाहा, डॉ. अजय सिंघल, डॉ. रोहित गोयल, डॉ. पी के चाँद, डॉ. राजबीर सिंह मलिक, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. मनु गर्ग, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. अनुज गर्ग, डॉ. राजीव काम्बोज, डॉ. रूप किशोर गुप्ता, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. मनेश अग्रवाल, डॉ. रज़ा फारूकी, डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. नीरज काबरा, डॉ. विवेक सैनी के साथ ही महिला सदस्यों में डॉ. ललिता माहेश्वरी, डॉ. निशा मलिक, डॉ. पूजा चौधरी, डॉ. रेणु अग्रवाल, डॉ. शैफाली सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  UGC ACT-मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने नवागत ईओ पवन कुमार का किया स्वागतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी चोरी, नौ लाख का जुर्माना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गरीब चाट बाजार वालों के साथ खड़ी हुई सभासद सीमा जैनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »