बारिश के बीच ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया निरीक्षण, बझेडी फाटक पर लगाया अतिरिक्त पम्प

मुजफ्फरनगर। बारिश के बीच ही कांवड़ मार्ग पर जलभराव की समस्या का निस्तारण करने के लिए पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह पूरी टीम के साथ फील्ड में उतरी नजर आई। उन्होंने बझेडी अण्डरपास पहुंचकर वहां पर हुए भारी जलभराव से निपटने के लिए अतिरिक्त पम्प की व्यवस्था कराई और पानी निकलवाकर ही वापस लौटी। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी रुककर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से जलभराव से निपटने को कराये जा रहे कार्यों को लेकर वार्ता की।

सोमवार को सावन के पहले ही दिन हुई मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ मार्ग भी जलमग्न हो गया। शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर मदीना चौक से लेकर बझेड़ी फाटक तक जलभराव के कारण बुरा हाल रहा। बारिश के बीच ही व्यवस्था बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह अपनी टीम के साथ निरीक्षण पर निकली और उन्होंने बझेडी फाटक पर अतिरिक्त पम्प लगवाकर अण्डरपास में भरे पानी को निकलवाने की व्यवस्था कराई।

इसके साथ ही ईओ ने मदीना चौक से बझेडी फाटक तक कांवड़ मार्ग पर हुए जलभराव के निस्तारण के लिए भी पालिका की टीमों को लगाया। उन्होंने शिव चौक का भी भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। बारिश थमने के बाद करीब आधे घंटे में यहां पानी निकल गया था। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद बझेड़ी फाटक पर समस्या बन गई थी।

वहां निरीक्षण के साथ ही अतिरिक्त पम्प की व्यवस्था कराई, जबकि पिछले करीब एक पखवाडे से वहां पर एक पम्प और टीम की व्यवस्था कराई गई थी। कांवड़ मार्ग पर कई जगह कर्मचारियों को लगाकर सड़क पर भरा निकलने का रास्ता बनाया गया। सोमवार को ज्यादा पानी भरने के कारण दो पम्प लगाकर पानी निकलवाया गया। जलभराव को लेकर कांवड़ मार्ग पर पालिका की टीमों को लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह, लिपिक जलकल विकास कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल भी साथ रहे। 

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी में हड़ताल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ऋषभ सिंह ने शतरंज में अमेरिका में गाड़े झंडेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से बुलाया, पीटने के बाद नंगा कर गांव में घुमाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  राजपुर-छाजपुर में आरोपी ने पुलिस का किया घेराव, दिया धरनाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »