MUZAFFARNAGAR-बिजली विभाग का फरमान, सुबह 6 बजे धो लो कपड़े, कर लो प्रेस, नहीं तो….

मुजफ्फरनगर। मई माह में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग तो बेहाल हैं ही, विद्युत विभाग में भी बिलबिला उठा है। मई माह में करीब एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 40 और 43 डिग्री के आसपास बना रहने के कारण कई दिनों से जिले में विद्युत संकट भी गहरा गया है। लोगों को दिन और रात लगातार अद्योषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण गर्मी से बेहाल लोगों को न तो दिन में सुकून मिल पा रहा है और न ही रात्रि में चैन की नींद ही आ पा रही है। 24 घंटे में 48 से ज्यादा बार विद्युत कटौती हो रही है। छोटी छोटी ट्रिप और लो वोल्टेज के कारण उद्योग धंधों और व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रात्रि में होने वाली विद्युत कटौती के कारण लोगों को देर रात तक घरों से बाहर ही चहलकदमी करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत विभाग ने लगातार ओवरलोड चल रही विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। बिजली विभाग ने कपड़े धोने, प्रेस करने से लेकर विद्युत उपकरणों को प्रयोग करने के लिए समयावधि तय की है।

पिछले कई दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी के बीच दिन और रात में किसी भी समय अचानक हो रही बिजली कटौती से जनपद भर में अव्यवस्था के चलते लोगों के बीच त्राहिमाम नजर आ रहा है। ओवरलोड के कारण बिजलीघर सप्लाई देने में बुरी तरह से हांफ रहे हैं। कुछ बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कुलर, फव्वारे आदि की व्यवस्था की हुई है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच हलकान हुए जा रहे लोगों को राहत देने के लिए बिजली की डिमांड को पूरा करना विद्युत विभाग के अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। लगातार बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है। हालांकि जनपद में 1300 मेगावॉट बिजली सप्लाई हो रही है, जो भीषण गर्मी के कारण कम पड़ रही है। ऐसे में समाधान के लिए विद्युत विभाग ने अब लोगों से जागरुक रहकर सहयोग की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर लोगों को बधाई देने सड़क पर उतरे मंत्री कपिल और चेयरपर्सन मीनाक्षी

विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अत्याधिक गर्मी के कारण बिजलीघरों को सुरक्षित रखते हुए कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अघोषित विद्युत कटौती करानी पड़ रही है। विभाग ने इस एडवाइजरी में कहा है कि अपने घर के सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएं, जैसे यदि आपके घर में दो एसी है तो पहले एक एसी को लोड पर लें फिर उसके पश्चात दूसरे को लोड पर लें। सबमर्सिबल पंप, वाशिंग मशीन, प्रेस इत्यादि उपकरण का प्रयोग सुबह 6 से 9 बजे के बीच करें। एसी की टेंपरेचर सेटिंग 24 डिग्री पर रखें तथा टाइमर को भी सेट करें। एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें। विद्युत वायरिंग ठीक रखें एवं अर्थिंग की जांच कर यदि ठीक न हो तो ठीक करा लें। मात्र सजावट और दिखावे के लिए विद्युत की फिजूल खर्ची न करें। जब तक विद्युत प्रणाली ओवरलोड चल रही है यथा संभव परिवार के सदस्य आवास के कमरों आवश्यकतानुसार प्रयोग करें, जिससे चालू एसी की संख्या कम रहे। इस समय अपने घर का अपनी सुविधा अनुसार थोड़ा लोड कम करने का प्रयास करें ताकि बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

70 फीसदी बढ़ी विद्युत डिमांड, लगातार ओवरलोड चल रही विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि जनपद में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था प्रचंड गर्मी के बीच भी दूसरे जनपदों से बेहतर रखने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार ओवरलोड हो रहे बिजलीघरों को ठंडा रखने के लिए ही अघोषित कटौती कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में विद्युत डिमांड अप्रत्याशित रूप से विगत वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग 60 से 70 प्रतिशत बढ़ गई हैं। विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली लगातार ओवर लोड चल रही है। ऐसे में कभी-कभी सिस्टम ओवर लोड पर ट्रिप हो रहा है अथवा सिस्टम को सुरक्षित रखने हेतु कुछ समय के लिए रोस्टरिंग करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के लाइन कर्मचारी एवं इंजीनियर रात-दिन काम कर रहें हैं तथा उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे हैं। विद्युत कर्मचारी 48 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी लोहे के पोल पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में हमारा सहयोग करें। फॉल्ट होने पर अथवा रोस्टरिंग होने पर थोड़ा धैर्य रखें। आवश्यक होने पर 1912 अथवा विद्युत उपकेन्द्र पर जानकारी लेने हेतु फोन करें। लाइन स्टाफ को फोन करने से बचें, जिससे वह जल्दी फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर सके तथा सुरक्षित भी रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

बंगाल की खाड़ी से चली हवा देगी राहत

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी का रिकॉर्ड बनाकर मई का महीने विदाई की बेला पर आ गया है। ऐसे में लोगों को राहत का इंतजार है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी की बात करें तोा एक जून से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं का जोर राहत देने का काम करेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस भीषण गर्मी से जून में राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली और मेरठ में हल्की बारिश ने दस्तक देकर लोगों की उम्मीद को पुख्ता करने का काम किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं संभावित बारिश के कारण तापमान में संभावित क्रमिक गिरावट आ सकती है। परिणामस्वरूप, पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू की परिस्थितयों में क्रमिक सुधार नजर आने लगा है। जनपद का तापमान भी बुधवार और गुरूवार को कम हुआ है। वेस्ट में बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। एक जून से प्रदेश को लू से निजात मिलने की सम्भावना जताई गई है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध हालत में महिला बैंक अधिकारी की हुई दफ्तर में मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सड़क पर थार सवार बारातियों का हुडदंग, वीडियो हुआ वायरल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़जारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »