बुढ़ाना में अलसुबह सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला बना हुआ है। गुरूवार को अलसुबह ही बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुए भयंकर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारण दो परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया था, जिसमें पुलिस कर्मियों ने वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को घंटों बाद सुचारू कराया। मृतकों में दोनों चालक हैं, जो हादसे के बाद वाहन में भी फंसकर रह गये थे। सीओ ने मौके पर जाकर शवों को ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों की मदद से बाहर निकलवाया।

बुढ़ाना में बागपत रोड पर गुरूवार को सवेरे कोहरे के कारण भयंकर हादसा हो गया। यहां पर दो ट्रक आमने सामने तेज गति से टकरा गये। इस दौरान दोनों ही ट्रक के चालकों की मौत हो गई और सहयोगी कर्मचारी घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलने पर बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से ट्रकों से घायलों को निकाला। इनमें ट्रक चालकों का शव बुरी तरह फंसने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायल

बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि बुधवार और गुरूवार की दरमियानी रात में यह घटना घटित हुई। ट्रकों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। घटना के बाद सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गये थे। सीओ ने घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को सवेरे करीब तीन बजे बुढ़ाना बागपत मार्ग पर बायवाला पुलिस चैकी के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ ने बताया कि मृतकों में एक ट्रक चालक भूरा जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निरमानी का निवासी था जबकि दूसरा मृतक ट्रक चालक लक्ष्मीकांत गांव ओझू जिला झुंझनू राजस्थान का रहने वाला था। दोनों मृतकों का मौके पर पंचनामा भरवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया। इसके साथ ही उनके परिजनों को भी पुलिस ने हादसे के सम्बंध में सूचित कर दिया था। हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सहयोगी कर्मियों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। बताया कि हादसे के बाद मौके पर ट्रकों को हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बने

कमरे में जल रहा था हीटर, सोते हुए छात्र की मौत

शामली। जनपद में एक गांव में बीती रात सर्दी से बचने के लिए एक परिवार के द्वारा किया गया रूम हीटर का प्रयोग जानलेवा साबित हुआ है। कमरे में दरवाजा बंद कर रूम हीटर जलाया गया था। इसके ताप से कमरे में आॅक्सीजन की कमी होने के कारण छात्र की मौत हो गई, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा में एक परिवार को सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर का प्रयोग किया गया था। बताया कि छात्र राजन कमरे में हीटर चलाकर सो रहा था। पूरी रात हीटर चलता रहा। कमरे में कोई वेंटीलेशन नहीं होने के कारण हीटर के ताप के कारण कमरे का माहौल ज्यादा गरम हो गया और आॅक्सीजन का स्तर न्यूनतम हो जाने के कारण छात्र राजन की सोते हुए ही मौत हो गई। राजन सवेरे सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे की सुध ली। राजन की मौत होने पर पूरे परिवार में मातम छा गया।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में पलटी पब्लिक स्कूल की वैन, पांच छात्र हुए घायल

हाईवे से सरकारी स्कूल पर पलटा कंटेनर पलटा, स्कूल का कमरा ध्वस्त

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के पास स्थित सरकारी विद्यालय पर सवेरे कंटेनर ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक का कंटेनर सड़क के नीचे पलट गया और स्कूल की बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया।

तितावी पुलिस ने बताया कि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर काजीखेड़ा जागाहेड़ी स्थित टोल के निकट उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन के पास सवेरे कंटेनर पलट जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। यह कंटेनर स्कूल की बिल्डिंग को ध्वस्त करते हुए दूर तक गिरा। बता दें कि शीतलहर के चलते स्कूलों की छुट्टी चल रही है यदि विद्यालय खुला होता तो इस कंटेनर के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस कर्मी सूचना पर मौके पर पहुुंचे। बाद में टोल कर्मियों की मदद से क्रेन मंगाकर कंटेनर को विद्यालय परिसर से सड़क पर उठाया गया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  102nd BIRTH ANNIVERSARY-समाज सेवा और दान-पुण्य मुझे बाबूजी ने विरासत में दियाः सतीश गोयल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »