राजवाहे की पटरी टूटने से दो गांवों का रास्ता कटा, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

मुजफ्फरनगर। दो गांवों को जोड़ने वाली राजवाहा की पटरी पानी के तेज बहाव के कारण बैठ गई और पूरा मार्ग ध्वस्त हो गया। यह पटरी टूट जाने से दो गांवों का सम्पर्क आपस में खत्म हो गया। सड़क मार्ग बाधित हो जाने के कारण ग्रामीणों को एक दूसरे के गांवों में आने जाने को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही राजवाहा का पानी भी किसानों के खेतों में भर जाने से फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। कई दिनों से समस्या बनने के कारण ग्रामीणों ने रोष जताते हुए प्रशासन से मांग की कि टूटी राजवाहे की पटरी का निर्माण कराया जाये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने खाया जहर

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बडसू और मुजाहिदपुर के बीच राजवाहा टूट गया। इससे राजवाहा की पटरी बैठ जाने से सड़क भी ध्वस्त हो गई और पानी खेतों की और बह गया। इससे खेतों में भी काफी पानी खड़ा गया, वहीं रास्ता टूट जाने से आवाजाही भी बंद हो गई और दोनों गांवों के बीच का सम्पर्क भी टूट जाने से लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ही गांव के लोग राजवाहा की पटरी टूटने के कारण कई किलोमीटर का लम्बा चक्कर काटकर आवाजाही करने को विवश हो रहे हैं। ग्रामीणों और किसानों के साथ ही स्कूल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले दोनों गांवों के बच्चों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बर्थ डे मनाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब उन्नति की सेवाओं का मंत्री कपिल ने किया लोकार्पणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »