MUZAFFARNAGAR-नशीली दवाईयों का सौदागर दबोचा, 4.16 लाख की प्रतिबंधित दवा बरामद

मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस ने बिजनौर की ओर जाती एक कार को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें नशीली दवाईयों और इंजेक्शनों का पूरा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने दवाईयों के साथ ही आल्टो कार को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बरामद दवाईयों की कीमत करीब 4.16 लाख बताई गई है। यह दवाईयां तस्करी कर लाई गई थी और अब उनकी सप्लाई देने के लिए जा रहा था। युवक जिला परिषद् के एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था और बाद में इस तस्करी से जुड़ने के कारण नौकरी छोड़ दी थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में शुक्रवार को पत्रकारों को नशीली दवाईयों की तस्करी की जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि थाना प्रभारी जानसठ सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोंसले के नेतृत्व में गुरूवार को थाना जानसठ पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ/नशीली दवाईयांे के तस्कर को दौराने पुलिस चैकिंग भलवा चौकी खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां, इन्जेक्शन, कैप्सूल तथा घटना मे प्रयुक्त 01 आल्टो कार को बरामद किया गया। एसपी देहात ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 01 व्यक्ति गाड़ी से नशीली दवाईयां लेकर सप्लाई हेतु जनपद बिजनौर की तरफ जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गरीब बेटियों के अभिभावक बने सीएम योगीः मीनाक्षी स्वरूप

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विपिन पाल पुत्र फौजपाल निवासी ग्राम व थाना ककरौली हाल पता गांधीनगर छंगा मंदिर के पास थाना नई मंडी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार विपिन पाल द्वारा बताया गया कि मैं जिला परिषद में मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था, वहां पर मेरी मुलाकात अंकित पुत्र राजेन्द्र प्रजापति निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर से हुई। अंकित नशीली दवाईयों को बेचने का कार्य करता है। मैं अंकित से नगद माल खरीदता था। अंकित मुझे अधिकतर माल रिक्शे से भेजता था, जिसे मंै अपनी गाड़ी से विभिन्न स्थानांे पर सप्लाई हेतु लेकर चला जाता था। मैं अंकित से व्हाट्सअप काल करके माल खरीदता हूं तथा उसके साथ मिलकर कार्य करता हूँ तथा नशीली दवाईयों को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता हूँ। आज यह नशीली दवाईयां लेकर मैं जनपद बिजनौर बेचने जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना जानसठ के एसएसआई जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक मोहित तेवतिया, हैड कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह, अमित यादव, शैलेन्द्र भाटी और विनित कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्पाइडर-मैन बना अश्लीलता का खलनायक: देवबंद में महिलाओं से अमर्यादित हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तारजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »