डॉ. मुखर्जी के बलिदान ने राष्ट्र प्रथम की सीख दीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर पटेल नगर स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने पौधारोपण कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। यहां पर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

चेयरपर्सन स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने न केवल भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी यह संदेश दिया कि राष्ट्र पहले है, और हम सबका कर्तव्य है इसकी सेवा। उनका बलिदान केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि एक आदर्श है दृ एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान,दृ इस मंत्र को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक जीवित रखा। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब राष्ट्र की बात हो, तब कोई भी त्याग छोटा नहीं होता।

उन्होंने सभी से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए कहा कि आज जब हम यहाँ पौधारोपण कर रहे हैं, तो यह केवल पर्यावरणीय जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं है, बल्कि यह उस राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है जिसे डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। एक वृक्ष लगाना, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की आशा बोना है। यह प्रकृति की पूजा है, यह धरती माता के प्रति कृतज्ञता है। कार्यक्रम में नगर पालिका के युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, हनी पाल, पूर्व सभासद बबीता सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर में पौधे रोपित किए और ‘एक वृक्ष-अनेक लाभ’ के महत्व को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के श्री बालाजी धाम मंदिर में सेवा करने वाले एक सेवादार किशोर से मारपीट के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में कचहरी में वकीलों ने निकाली रैलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रेमपुरी के दीपक ने रामपुर तिराहे के ढाबे पर की आत्महत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्रेमपुरी के दीपक ने रामपुर तिराहे के ढाबे पर की आत्महत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »