आईएमए के क्रिकेट टूर्नामेंट में चिकित्सकों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर ने आईएमए परिवार के सदस्यों के खेल मनोरंजन के लिए आईपीएल की तर्ज पर तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आईएमए सदस्य चिकित्सकों के बीच छह टीमों का विभाजन करते हुए टूर्नामेंट में यादगार मैच आयोजित कराये गये, जिसमें चिकित्सक सदस्यों ने अपनी खेल प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का यादगार बनाने का काम किया। टूर्नामेंट का खिताब डा. संजीव जैन की टीम सर्जिकल स्ट्राइकर्स ने अपने नाम किया और डा. सहज गर्ग की टीम स्टेथोस्कोप उप विजेता रही।

आईएमए के मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर प्रतिवर्ष अपने सदस्यों व परिवार जन के लिए स्पोर्ट्स वीक का आयोजन करता है जिसमंे कि विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे कि बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्केटिंग और शतरंज आदि का आयोजन किया जाता है, जिसमंे कि सदस्य व परिवार जन बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, इसमें मनोरंजन के साथ-साथ खेल कूद को भी बढ़ावा मिलता है। समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करना शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी जरूरी होता है। इस बार अध्यक्ष डा. सुनील चौधरी व सचिव डा. मनोज काबरा के निर्देशन में तीन-दिवसीय संध्याकालीन क्रिकेट टूर्नामेन्ट मैग बॉक्स क्रिकेट का आयोजन किया गया जो कि मैग स्पोर्ट्स अकादमी में सम्पन्न कराया गया।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आईएमए सदस्य 48 डाक्टर सदस्यों को मिक्स करके 6 टीम बनाई गई। सब मैच नाईट में मैग बॉक्स में कराये गए। इन टीमों को विभिन्न नाम दिए गए और हर टीम को एक कलर की ड्रेस निर्धारित की गई। दो अप्रैल, बुधवार को खेले गए फाइनल मैच टीम स्टेथोस्कोप, जिनके कप्तान डा. सहज गर्ग थे ने टीम स्टीकर्स, जिसके कप्तान डा. संजीव जैन और डा. पंकज सिंह थे के बीच खेला गया और टीम सर्जिकल स्ट्राइकर ने प्रतिद्वंद्वी टीम स्टेथोस्कोप को हराकर विजेता का खिताब प्राप्त किया। टीम स्टेथोस्कोप उपविजेता रही। इससे पहले सेमीफाइनल में टीम मेडिकल मैवेरिक्स जिसके कप्तान डा. मनोज काबरा और दूसरी टीम एंटीबायोटिक एवेंजर्स जिसके कप्तान डा. यश अग्रवाल थे, अपना मैच हार गए। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। प्लेयर ऑफ थे टूर्नामेंट डा. सुजीत रहे। बेस्ट बैट्समैन डा. सुजीत, बेस्ट बॉलर डा. रवि और डा. असरार चुने गये। बेस्ट फील्डर का खिलाब डा. मिनोचा को मिला। अंपायर की यादगार भूमिका डा. अविनाश रमाणी, कोविद जैन और गौरव अरोरा ने निभाई। कमेंटेटर्स डा. रीना, डा. दीपक और डा. एससी गुप्ता रहे। खेलने वाले सभी सदस्यों को अवार्ड देकर समानित किया गया। इस पूरे टूर्नामेंट के आयोजक डा. यश अग्रवाल, डा. अनुभव जैन, डा. रवि त्यागी, डा. विभोर कुशवाहा व डा. कोविद जैन थे। क्रिकेट टूर्नामेंट में आई एम ए के काफ़ी संख्या में चिकित्सक सदस्यों व उनकी फैमिली और बच्चो ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया व खेल का खूब आंनद लिया। टीम मैग स्पोर्ट्स की तरफ से गौरव अरोरा, अर्जुन, मयूर, अतुल, अर्नव, अनमोल, अजीत का पूर्ण सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भ्रष्टाचार पर जताया आक्रोश, 8 जुलाई से तहसील में हल्ला बोल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MPL T-20–गौरव स्वरूप के टाइटंस पर भारी पड़े राकेश बिन्दल के स्ट्राइकर्सराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमलों के विरोध में शिवसेना शिंदे में आक्रोशजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »