ई रिक्शाओं पर अंकुश लगाने को गंभीर हुए डीएम उमेश मिश्रा

मुजफ्फरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, बच्चों को सुरक्षित यातायात के अवसर उपलब्ध कराने और अवैध रूप से चल रहे वाहनों तथा स्टैण्ड पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बेहद गंभीर नजर आये। उन्होंने जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक में सम्बंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि वो स्कूलों में चल रहे वाहनों की फिटनेस को जांचने के साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आये। इसके साथ ही जिले में डग्गामार वाहनों का संचालन और अवैध टैक्सी स्टैण्ड को बंद कराया जाये। डीएम ने सुव्यवस्थित यातायात पर जोर देते हुए कहा कि ई रिक्शा की नम्बरिंग और रूटवाइज उनके संचालन के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश एआरटीओ को दिये हैं। ताकि शहर को ई रिक्शा के कारण होने वाली जाम की समस्या से निजात मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह सितम्बर 2024 की बैठक जूम एप के माध्यम से हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव अधिशासी अभियन्ता अनिल कुमार ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा स्कूल और कालेज के यातायात वाहनों की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, चालक का लाईसेन्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूल और कॉलेज में जागरूकता कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  41 सभासदों की आवाज पर एई अखंड प्रताप की पालिका से छुट्टी

पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि शहर में चैंकिंग कराकर बिना हेलमेट और नियम विरू( वाहनों पर कार्यवाही करें। ई-रिक्शा का रूट प्लान और नम्बरिंग के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया, जिससे शहर जाम-मुक्त हो सके। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा डग्गामार बस स्टैण्ड, अवैध टेक्सी स्टेण्ड को तत्काल बन्द करने, ओवर लोडिंग, अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन और परिवहन, पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एनएचएआई बागपत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  निजी संपत्ति पर इबादत नहीं रोक सकती पुलिस: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गली में टूटा पड़ा था तार, करंट से युवक की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबारजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »