रात को सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कांवड़ियों से पूछा हालचाल

मुजफ्फरनगर। आगामी मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च शिव चौक, शामली स्टैंड, काली नदी पुल सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान डीएम ने गंगाजल लेकर नगर में पहुंचे शिव भक्त कांवड़ियों से भी मुलाकात करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने, लगातार पेट्रोलिंग करने, ड्रोन से निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा की तैयारियों, चेतावनी/सांकेतिक बोर्डों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं दिशा, लाइट, पेयजल, शौचालय, शिविर स्थल एवं बेरिकेडिंग की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

संबंधित अधिकारियों को समयब( ढंग से समस्त तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग में चल रहे कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। फ्लैग मार्च में अपर जिलाधिकारी ;प्रशासनद्ध संजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल राणा, थाना प्रभारी उमेश रोरिया सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विकास की सौगात

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी ने एनएसए डॉ. अतुल से छीना सभी कामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विकास की सौगात

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन टिकैत में दर्जनों किसान शामिलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »